Thursday, April 10, 2025

सहारनपुर में जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में स्पोर्टस स्टेडियम बना विजेता

सहारनपुर। पं.दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय बालक जूनियर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्पोर्टस स्टेडियम ने डीएवी पब्लिक स्कूल को पराजित कर जीत हासिल की।

 

आज गांधी पार्क के डॉ.भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम मंे खेल निदेशालय उप्र के लखनऊ के तत्वाधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर द्वारा पं.दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आज जिला स्तरीय जूनियर हॉकी (बालक) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता आयोजन क्रीडाधिकारी अनिमेष सक्सेना की देखरेख में किया गया।  प्रतियोगिता का शुभारम्भ क्रीडाधिकारी द्वारा किया गया ।

 

 

प्रतियोगिता में जनपद की 08 टीमों ने भाग लिया। जिसका फाईनल मैच डीएवी पब्लिक स्कूल सहारनपुर व स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर के मध्य हुआ, जिसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर की विजेता रही। प्रतियोगिता का समापन यशपाल पुण्डीर द्वारा किया गया।

 

प्रतियोगिता में फुरकान अहमद, नवीन चन्द्र शर्मा, अशोक कुमार, निखिल कुमार, कु.पायल रावत इत्यादि ने निर्णायक की भूमिका निभायी। इस अवसर पर प्रदीप कुमार शर्मा, हॉकी प्रशिक्षक, नीटू पाल सिंह, आसिफ, श्रीमती ऊषा, बृजेश कुमार, सन्नी कुमार शराफत अली आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  सहारनपुर : नशा तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार,10 ग्राम स्मैक बरामद
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय