Tuesday, April 8, 2025

ममता का भाजपा पर गंभीर आरोप, सीएए को लेकर दी चेतावनी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को भाजपा पर लोगों को धमकी देने का आरोप लगाया। कूचबिहार जिले में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि भाजपा वाले फोन कर धमकी दे रहे हैं कि अगर उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट नहीं दिया तो उनके घरों में केंद्रीय जांच एजेंसियां भेज दी जाएंगी। तृणमूल सुप्रीमो ने कूचबिहार में स्थानीय लोगों, विशेषकर राजबंशियों को सलाह दी कि वे यह सुनिश्चित करें कि नागरिकता (संशोधन) अधिनियम या सीएए से खुद को बचाने के लिए उनके नाम मतदाता सूची में हों। भाजपा चुनाव के लिए केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग कर रही है। भाजपा लोगों को धमकी दे रही है।

बनर्जी ने यहां एक सार्वजनिक वितरण कार्यक्रम में यह भी कहा कि वह मैं किसी विशेष भगवान की पूजा करने के भाजपा के किसी भी आदेश का पालन नहीं करूंगी। उन्होंने कहा कि मैं रामायण, कुरान, बाइबिल और गुरु ग्रंथ साहिब का पालन करती हूं। मैं गरीबों के घर जाकर बाहर से आया खाना खाकर नाटक नहीं करती।

बनर्जी ने आरोप लगाया कि केंद्र लोकसभा चुनाव से पहले राजनीति करने के लिए सीएए का मुद्दा उठा रही है। इससे पहले दिन में, केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता शांतनु ठाकुर ने दावा किया कि सीएए अगले सात दिनों के भीतर पूरे भारत में लागू किया जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,432FansLike
5,533FollowersFollow
149,628SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय