Monday, April 28, 2025

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी नोएडा पहुंचे डॉक्टर से करवाया उपचार

नोएडा। कांग्रेस के पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को अचानक नोएडा के सेक्टर-31 स्थित एक डॉक्टर की क्लीनिक पर पहुंचे। वहां वह करीब 1 घंटे तक रहे। उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नोएडा पुलिस ने आनन-फानन में इंतजाम किया। राहुल गांधी का कार्यक्रम इतना गोपनीय था कि नोएडा के कांग्रेसियों को भनक तक नहीं लग पाई।
 

सहायक पुलिस आयुक्त प्रथम प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-31 में क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर राकेश चंदोला के क्लीनिक पर आज सुबह 7 बजे के करीब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पहुंचे। वह करीब 1 घंटे तक डॉक्टर राकेश की क्लीनिक कर रहे हैं। बताया जाता है कि डॉक्टर राकेश फिजियोथैरेपिस्ट है। राहुल गांधी ने यहां पर अपनी फिजियोथैरेपी कार्रवाई उसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। राहुल गांधी के अचानक नोएडा पहुंचने की सूचना पर नोएडा पुलिस में हड़कंप मच गया। उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आनन-फानन मे पुलिस बल तैनात किया गया।

 

[irp cats=”24”]

 

जब राहुल गांधी नोएडा से सकुशल वापस दिल्ली लौट गए तब नोएडा पुलिस ने राहत की सांस ली। कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का यह कार्यक्रम पूरी तरह से निजी था। वह अक्सर गोपनीय तरीके के नोएडा आते रहते है। डॉक्टर राकेश चंदोला गांधी परिवार के फैमली डॉक्टर है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय