Monday, April 21, 2025

मुज़फ्फरनगर में पापुलर का पेड़ ट्रैक्टर के ऊपर गिर जाने से किसान की मौत, परिवार में कोहराम

मोरना। क्षेत्र के गांव सिकन्दरपुर में खेत मे खड़े सूखे पॉपुलर पेड़ को ट्रैक्टर से खींचने के दौरान पेड़ टूटकर ट्रैक्टर चला रहे किसान के ऊपर आ गिरा, जिससे किसान घायल हो गया। घायल को तुरन्त ही अस्पताल में ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान किसान की मौत हो गयी। किसान की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

भोपा क्षेत्र के गांव सिकन्दरपुर निवासी 44 वर्षीय अशोक सैनी के खेत से गुजर रही हाईटेंशन के पास पॉपुलर का सूखा पेड़ खड़ा हुआ था, जिसके टूटकर लाइन पर गिर जाने की आशंका बनी हुई थी। सावधानी को लेकर गुरुवार की सुबह सवेरे अशोक सैनी ने मजदूरों द्वारा पेड़ की कटाई शुरू की। पेड़ का कुछ भाग कट जाने पर अशोक ने पेड़ में रस्सी बांधकर उसे ट्रैक्टर से खींचने का प्रयास किया, तो पेड़ टूटकर ट्रैक्टर चालक अशोक पर गिर गया, जिससे अशोक घायल हो गया।

घायल को मुजफ़्फरनगर के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। मृतक के पिता सुभाष सैनी ने घटना को हादसा बताते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। किसान की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

मृतक अशोक अपने पीछे पत्नी अंजू पुत्री प्रिया 19 वर्ष, पुत्र सिद्धान्त 17 वर्ष  व कुलदीप 15 वर्ष को छोड़ गया है। मृतक अपने पिता की इकलौती संतान था। ग्रामीणों ने मृतक के आश्रितों के लिये सहायता की मांग प्रशासन से की है।

यह भी पढ़ें :  बिजली सुधार योजना में करोड़ों का घोटाला : पूरण सिंह
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय