Wednesday, July 3, 2024

बिजनौर में सड़क किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

बिजनौर। अफजलगढ़ इलाके में रविवार को संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक का शव मिला। पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम भेजकर मामले की जांच में जुट गई। युवक की मौत पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

अफजलगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-74 पर स्थित गांव आलमपुर गांवड़ी के पास देर रात को 20 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। उसकी शिनाख्त थाना रेहड़ के गांव जाफराबाद निवासी मनु कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी पर पहुंचे घरवालों ने हत्या का आरोप लगाया है। किसी ने मेला देखने के बहाने उसे बुलाकर उसकी हत्या की है। युवक गांव में रहकर मेहनत मजदूरी करता था।

थानाध्यक्ष पुष्कर सिंह मेहरा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह पता चल रहा है कि सड़क हादसे में मनु की मौत हुई है। घरवालों ने जो आरोप लगाये, उसे संज्ञान में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,351FollowersFollow
64,950SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय