Tuesday, July 2, 2024

नोएडा में चचेरे भाई से प्रेम करने वाली युवती को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

नोएडा। थाना दनकौर क्षेत्र के अट्टा फतेहपुर गांव में रहने वाली एक युवती को देर रात को गोली मारी गई है। पुलिस को शक है की लड़की को उसके पिता ने गोली मारी है। घायल अवस्था में किशोरी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। किशोरी अपने चचेरे भाई से प्रेम करती थी। इस बात को लेकर उसके पिता नाराज थे। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
अपर पुलिस उपायुक्त जोन तृतीय अशोक कुमार सिंह ने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र के ग्राम अट्टा फतेहपुर में रहने वाले एक व्यक्ति की 16 वर्षीय बेटी को देर रात को गोली मारी गई है। गोली उसके चेहरे पर लगी है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि किशोरी की हालत खतरे से बाहर है।
उन्होंने बताया कि लड़की के पिता ने इस मामले में हत्या की प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज करवाया है। अपर उपायुक्त ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को यह बात पता चली है की लड़की के ऊपर उसके पिता ने गोली चलाई है। उन्होंने बताया कि लड़की अपने चचेरे भाई से प्रेम करती थी। इस बात का उसका पिता विरोध करता था। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही इस मामले में गिरफ्तारी की जाएगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,351FollowersFollow
64,950SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय