Tuesday, April 1, 2025

भाकियू ने भोपा थाना पर धरना देकर किया प्रदर्शन, भ्रष्टाचार व अभद्र व्यवहार का है आरोप

मोरना। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुलिस व तहसील कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार व अभद्र व्यवहार के आरोप लगाते हुए भोपा थाना पर धरना देकर घण्टो प्रदर्शन किया। ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र समस्याओं के समाधान का आश्वासन देने के बाद धरना समाप्त हो गया।

भोपा थाना पर शनिवार को भाकियू के मोरना ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेन्द्र उर्फ बिट्टू प्रधान के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ता उस समय थाने पर पहुंच गये, जब तहसीलदार जानसठ सतीश बघेल व क्षेत्राधिकारी भोपा डॉ. रवि शंकर मिश्रा शिकायतों को सुन रहे थे। भाकियू कार्यकर्ताओं चिर परिचित अंदाज में थाना परिसर में दरी बिछाकर धरना देते हुए पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। धरने पर पहुँचे जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने अधिकारियों संग बैठा लिया।

ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत का समाधान नहीं किया जा रहा है। चकरोड, मेंढ बन्दी आदि की समस्याएं महीनों से पेंडिंग पड़ी हुई हैं। पीडि़तों के साथ पुलिस अभद्र व्यवहार कर रही है। थाने पर तैनात दरोगा ने अभद्र भाषा का प्रयोग कार्यकर्ता के साथ किया है। साथ ही हल्का लेखपाल भूमि सम्बंधि समस्याओं को लम्बित किये हुए हैं। पुलिस व तहसील कर्मचारियों द्वारा रिश्वत लेकर कार्य करने की शैली को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से, विकास चौधरी, अफसर कुरैशी, मौ. आमिर, प्रदीप शर्मा, सरदार अमीर सिंह, अशोक कुमार, अजय कादीपुर, आस मोहम्मद, विनीत कुमार, हवा सिंह, शहज़ाद, भूरा आढ़ती, गय्यूर, सुधीर कुमार, रमेशचंद, अनुज राठी, धर्मेन्द्र, यशपाल सिंह आदि उपस्थित रहे, इसके अलावा  नायब तहसीलदार विपिन कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार, राजस्व निरीक्षक सुनील कुमार शर्मा, ललित मोहन शर्मा व क्षेत्र के लेखपाल भी मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय