Tuesday, April 22, 2025

सहारनपुर में पुलिस ने अवैध रूप से बिना अनुमति के पटाखे बनाने वाले दो अभियुक्तों किया गिरफ्तार

सहारनपुर (गंगोह)। सहारनपुर जनपद के गंगोह थाना क्षेत्र में पुलिस ने आबादी के बीच अवैध रूप से पटाखे बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस को मौके से करीब तीन क्विंटल विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

 

सीओ गंगोह शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मोहल्ला इलाहीबख्श में साजिम के मकान पर छापेमारी की। वहां अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। मौके से दो आरोपियों साबिर और साजिम को गिरफ्तार किया गया। दो क्विंटल 84 किलो विस्फोटक के बने अधबने पटाखे भी बरामद हुए।

 

 

आरोपियों ने पूछताछ में बताया गया कि वह दोनों मिलकर सुतली बम पटाखे बना रहे थे। जिनको त्योहार व अन्य विवाह शादियों में बेच कर अच्छा मुनाफा कमा लेते हैं। बताया कि सहारनपुर निवासी कोई व्यक्ति उन्हें बारूद सप्लाई करता है। पुलिस उसकी भी पहचान करने का प्रयास कर रही है। सीओ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  "सहारनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर गिरोह के तीन शातिर बदमाश हरिद्वार से दबोचे"
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय