Tuesday, April 1, 2025

मुजफ्फरनगर में कैबिनेट मंत्री ने समाधान दिवस में सुनी समस्याएं

मुजफ्फरनगर। जिले में पुरकाजी विधानसभा सीट से राष्ट्रीय लोकदल के विधायक और उत्तर प्रदेश की सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने अपने विधानसभा क्षेत्र में समाधान दिवस का आयोजन किया। इस समाधान दिवस में काफी भीड़ देखने को मिली। जिसमें विभिन्न समस्याओं को लेकर फरियादी कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मिले और अपनी समस्या से अवगत कराया।

वहीं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कैबिनेट मंत्री के इस समाधान दिवस कार्यक्रम में संबंधित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान जो भी फरियादी अपनी समस्या लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के दरबार पहुंचा तो लोकल की समस्या का मौके पर ही निस्तारण किया गया। बाकी प्रार्थना पत्र को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के लिए भेजे गए हैं।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के बहुत लोग ऐसे होते हैं जो मंत्री या विधायक तक किसी कारण से नहीं पहुंच पाते, इसलिए उन लोगों के लिए समाधान दिवस का आयोजन किया गया। आपको बता दें कि कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने पहले ही घोषणा की थी कि वह हर माह के आखिरी शुक्रवार को अपने विधानसभा पुरकाजी क्षेत्र के बदला स्थित डाक बंगले पर मौजूद रहकर विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और उनका निस्तारण भी कराएंगे

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय