Wednesday, April 16, 2025

तीरंदाजी के विजेताओं ने की डीएम से मुलाकात, जिलाधिकारी ने दी शुभकामनाऐं

गाजियाबाद । महामाया स्पोर्टस स्टेडियम में उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ एवं गाजियाबाद आर्चेरी एसोसिएशन द्वारा आयोजित 11वीं उत्तर प्रदेश सीनियर प्रादेशिक तीरंदाजी प्रतियोगिता- 2024 सम्पन्न हो गई। इस क्रम में अनिल शर्मा प्रेजीडेंट आर्चेरी गाजियाबाद के नेतृत्व में तीरंदाजी प्रतियोगिता के स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक विजेताओं ने जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह से भेंट की।

 

जिलाधिकारी ने सभी विजेता खिलाड़ियों से वार्ता की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। डीएम ने खिलाड़ियों की जीत की बधाई देते हुए शुभकामनाऐं दी। इस मौके पर विजेताओं में प्रवीन कुमार, साक्षी चौधरी, रिशा राठी, अन्नया पाण्डेय व वंशिका रावल रहे।

 

साथ ही वेद कुमार (राज्य स्तरीय लक्ष्मण अवार्ड पुरस्कृत) संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ, शकिल सैफी कोच आर्चेरी, सैफाली सिंह कोच आर्चेरी गर्ल्स, रीता तिवारी स्पोर्टस टीचर, विवेक रावल मैनेजर गाजियाबाद आर्चेरी एसोसिएशन एवं धमेन्द्र राठी भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  मिर्जापुर में अडानी का पहला थर्मल पावर प्लांट, 1600 मेगावाट बिजली उत्पादन की तैयारी
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय