Thursday, April 10, 2025

मुज़फ्फरनगर की महिला के गोल्ड माफियाओं से संबंध, जेठानी ने डीआईजी से मांगी मदद, पुलिस पर लगाए आरोप

मुजफ्फरनगर। छपार क्षेत्र के गांव खोजा नंगला की रहने वाली एक महिला ने डीआईजी कार्यालय पर शिकायत की है। महिला ने अपनी देवरानी पर राजस्थान के गोल्ड माफियाओं से संपर्क होने और देवर की हत्या कराने का आरोप लगाया है। महिला ने एक पुलिसकर्मी पर माफियाओं के साथ घर में घुसने और महिलाओं के साथ मारपीट करने और लूट करने का आरोप लगाया है।
मामला मुजफ्फरनगर के थाना छपार का है। थाना छपार के गांवा खोजा नंगला की रहने वाली अदीबा डीआईजी अजय साहनी के कार्यालय पहुंची। अदीबा ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पति-देवर दो भाई है। देवर करीब तीन साल से सउदी अरब में रहकर ड्राइवरी करता था। एक महीने पहले देवर घर आया था। महिला का आरोप है कि उसकी पत्नी करीब एक साल से अपने भाई के साथ सहारनपुर में रह रही है।
आरोप है कि देवरानी और उसका भाई राजस्थान के गोल्ड माफियाओं के साथ मिलकर सोने की तस्करी करते हैं। परिवार को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने रोकने का प्रयास किया लेकिन पैसों के लालच के कारण इस धंधे को नहीं छोड़ा। इस कारण देवर और देवरानी का झगड़ा हुआ।
तीन माह पहले देवरानी मायके चली गई। आरोप है कि 15 नवंबर की रात को कुछ लोग गाड़ियों से आए और उनके घर में घुस गए। आरोप है कि महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट की। घर में जबरन तलाशी ली। आरोप है कि अपने को एसओजी और क्राइम ब्रांच का बताया।
आरोप है कि उनके साथ एक दरोगा भी आया। आरोप है कि महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की। पिस्टल तानी। घर से एक महिला को ले जा रहे थे। लेकिन जब मोहल्ले के लोग इकट्‌ठा हो गए तो उन्होंने छोड़ना पड़ा। आरोप है कि छपार पुलिस को जब इसकी सूचना दी तो उन्होंने रिपोर्ट नहीं लिखी। महिला ने डीआईजी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें :  मुज़फ्फरनगर में अचानक जाम हो गये जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के पहिए, लोको पायलट की सूझबूझ से ट्रैक से उतरने से बची ट्रेन
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय