Saturday, April 19, 2025

संसद में बोले राहुल गाँधी, मनुस्मृति को संविधान से ऊपर मानते थे सावरकर

 

 

नयी दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हर समय संविधान पर हमला करती है और मोदी सरकार देशवासियों का हक एक उद्योगपति के हवाले कर देश के किसानों, मजदूरों, गरीबों, दलितों तथा पिछड़ों का हिस्सा उनको दे रही है।

मुज़फ्फरनगर में पालिका चेयरपर्सन ने किया रैन बसेरे का निरीक्षण, गरीबों को बांटे कम्बल

 

गांधी ने शनिवार को ‘भारत के संविधान की 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर चर्चा’ में हिस्सा लेते हुए कहा कि अभय मुद्रा का आईडिया भगवान शिव, भगवान कृष्ण, गुरुनानक, महात्मा बुध, कबीर आदि महापुरुषों से मिला। यह संविधान इन्हीं महापुरुषों की अभय मुद्रा के भाव से आया है जिसमें सबको निर्भय रहने की बात कही गई है। मनुस्मृति आज का कानून है और यह बात उन्हीं सावरकर ने कहा है जो आरएसएस की विचारधारा को आगे बढाने का काम करते रहे हैं। संविधान को लेकर जब आरएसएस के लोग बात करते हैं तो वे अपने नेता और अपनी विचारधारा को गाली देते हैं उनका अपमान करते हैं। उत्तर प्रदेश में संविधान का नहीं ‘मनुस्मृति’ का कानून चल रहा है और वहां गरीब की सुनवाई नहीं हो रही है।

मुज़फ्फरनगर में डेढ़ लाख के चेक का लालच देकर महिला के साथ किया दुष्कर्म, मारपीट कर जंगल में छोड़ा

उन्होंने कहा कि ‘भारत के संविधान के बारे में सबसे बुरी बात यह है कि इसमें कुछ भी भारतीय नहीं है’ यह बात भाजपा की विचारधारा के पोषक महापुरुष नेता ने कही थी जिनकी भाजपा के लोग पूजा करते हैं।

कादिर राणा के बेटे के साथ जीएसटी अफसरों व पुलिस ने की मार पिटाई, हाथ की दो उंगलियां टूटी, जज ने दिए जांच के आदेश

 

यह भी पढ़ें :  बंगाल दंगों में नंबर वन, यूपी विकास में' – वक्फ संशोधन को लेकर ममता सरकार पर गरजे यूपी मंत्री दानिश आज़ाद

दलितों के संदर्भ में एकलव्य का जिक्र करते हुए उन्होंने कि गुरु द्रोणाचार्य ने एकलव्य की जाति के आधार पर उनका गुरु बनने से इनकार कर दिया था तो एकलव्य अकेले धनुषवाण चलाने की तपस्या करने लगे। काफी समय बाद उसी जंगल में एकलव्य ने अपने बाणों से एक कुत्ता बाधक बना लिया और कुत्ते को नुकसान पहुंचाए बिना उसे चारों ओर से बाणों से घेर लिया। जब द्रोणाचार्य उस वन से निकल रहे तो उन्हें कुत्ते की यह हालत देखकर आश्चर्य हुआ तो बोले यह काम किसने किया। एकलव्य ने स्वीकार किया और बोले कि आपकी मूर्ति बनाकर उसके सामने मैंने धनुष विद्या हासिल की है।

 

 

द्रोणाचार्य ने कहा कि आपने शिक्षा ली है इसलिए दक्षिणा दीजिए। गुरु द्रोणाचार्य ने गुरु दक्षिणा के रूप में एकलव्य से उसका अंगूठा मांग लिया। इसी तरह से भाजपा हिंदुस्तान के युवकों का अंगूठा काटने में लगी है और भाजपा सरकार आज इसी तरह से अडानी को सारे काम देकर देश के युवाओं, गरीबों, कमजोरों का अंगूठा काट रहे हैं। उनका कहना था कि सरकार ने अग्निवीर योजना लेकर युवकों का अंगूठा काटा है, 70 बार पेपर लीक करवा कर सरकार ने युवाओं का अंगूठा काटा है। किसान अपने हक की लड़ाई के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन किसान की बात नहीं की जा रही है और उसका भी अंगूठा काटा जा रहा है।

 

 

गांधी ने भाजपा पर हर समय और 24 घंटे संविधान का अपमान करने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा लोगों के संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही है। जबकि विपक्षी गठबंधन मिलकर देश के संविधान को बचाने का काम कर रहा है। भाजपा के राज में संवैधानिक संस्थाओं को खत्म किया जा रहा है इसलिए गठबंधन देश के दलितों आदिवासियों, पिछडों किसानों के हित के लिए जाति जनगणना करवाने का काम करेंगे ताकि देश में नयी तरह की राजनीति शुरु की जा सके। देश में 50 प्रतिशत आरक्षण की जो दीवार खडी की गई है उसे इसी संसद में तोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें :  श्रेयस अय्यर के तूफानी अर्धशतक से पंजाब का 245 रन का विशाल स्कोर
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय