Saturday, April 12, 2025

कहा गया कि वह कम बोलते हैं मगर…, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर अखिलेश यादव ने ये कहा

 

 

नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने बीती रात दिल्ली के एम्स में अपनी अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। डॉ. मनमोहन सिंह अपने पीछे अपनी पत्नी और तीन बेटियों को छोड़ गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

1 रुपये से 100 रुपये तक के करेंसी नोटों पर हस्ताक्षर करने वाली अकेली हस्ती थे मनमोहन सिंह

 

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने उन्हें देश का एक ऐसा प्रधानमंत्री बताया, जिनके फैसलों ने भारत को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाया।

 

 

मुज़फ्फरनगर में किसान ने खेत के चारों तरफ लगा रखे थे तार, करंट से हुई नरपहाड़े की मौत, किसान पर मुकदमा दर्ज

 

अखिलेश यादव ने कहा कि”डॉ. मनमोहन सिंह जी ने जिस तरीके से आर्थिक नीतियों पर निर्णय लिया, उसी का परिणाम है कि आज भारत विश्व में अपनी स्थिति मजबूत कर पाया है।” कहा कि”यह कहा जाता है कि वह कम बोलते थे, लेकिन उनके फैसले गहरे विचार और दूरदृष्टि के प्रतीक थे। उनके नेतृत्व में हर क्षेत्र में बड़े बदलाव देखने को मिले। वह हमेशा एक अच्छे प्रधानमंत्री के रूप में याद किए जाएंगे।”

 

मुर्मु,धनखड़,मोदी,शाह सहित विभिन्न नेताओं ने मनमोहन सिंह के निधन पर जताया शोक

 

यह भी पढ़ें :  मंसूरपुर पुलिस ने मुठभेड़ में तीन बदमाशों को पैरों में गोली मारकर किया लंगड़ा, तीन साथी भी गिरफ्तार

डॉ. मनमोहन सिंह का निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके कार्यकाल और निर्णयों ने भारत को आर्थिक सुदृढ़ता और वैश्विक पहचान दिलाई। उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियां हमेशा याद करेंगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय