Monday, April 21, 2025

सपा ने शुरू की बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की तैयारी, 2027 के लिए रणनीति तय

 

 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) ने विधानसभा उपचुनाव में उम्मीद के मुताबिक सफलता न मिलने के बावजूद भविष्य की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए शनिवार को लखनऊ स्थित प्रदेश मुख्यालय में फ्रंटल विंग्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बैठक में पार्टी की आगामी रणनीति साझा करते हुए महिला और युवाओं की सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया।

 

सपा ने ‘महिला वीरांगना’ और ‘संविधान प्रहरी’ जैसे अभियानों की शुरुआत की घोषणा की है। इसका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें सपा से जोड़ना है। महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने कहा कि यह योजना बूथ स्तर पर प्रभावी होगी और महिलाओं के मुद्दों को प्राथमिकता देकर समाधान का प्रयास करेगी। सपा के पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक (पीडीए) फॉर्मूले में अब आधी आबादी को भी केंद्र में रखा गया है।

 

 

सपा ने संविधान और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर भाजपा के खिलाफ अभियान चलाने का फैसला किया है। पार्टी संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर के अपमान, महिला अधिकार, और सामाजिक मुद्दों को लेकर चौपाल, आंदोलन और धरना आयोजित करेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महिलाओं की अहम भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि 2027 के लिए आंदोलन और कार्यक्रमों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जाएगी।

 

यह भी पढ़ें :  हरियाणा लैंड स्कैम मामला : रॉबर्ट वाड्रा से आज फिर ईडी की पूछताछ, सोशल मीडिया पोस्ट में बोले- 'सच की जीत होगी

सपा ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए छात्र सभा, युवजन सभा, लोहिया वाहिनी, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, महिला सभा, एसटी-एससी सभा, और अल्पसंख्यक सभा के अध्यक्षों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी का लक्ष्य 2027 में भाजपा को सत्ता से हटाना और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है।

 

 

सपा यह समझती है कि भाजपा ने गैस सिलेंडर योजना और महिला सशक्तिकरण के माध्यम से महिलाओं का एक मजबूत वोट बैंक तैयार किया है। सपा अब महिला केंद्रित अभियानों के जरिए भाजपा के प्रभाव को कम करने की कोशिश कर रही है।

 

सपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राज्यपाल कश्यप ने कहा कि पार्टी की रणनीति से 2027 में भाजपा को चित्त किया जाएगा। उन्होंने भाजपा पर भ्रष्टाचार और जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय