Sunday, February 23, 2025

अनंत सिंह पर गोलीबारी करने वालों को पकड़ा जाएगा – गिरिराज सिंह

पटना। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पर हुई गोलीबारी पर प्रतिक्रिया दी। गिरिराज सिंह ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि चाहे वह अनंत सिंह हों या कोई सामान्य नागरिक, सभी को शांतिपूर्ण और सामान्य जिंदगी जीने का अधिकार है। गिरिराज सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अगर गोलियां चली हैं, तो मेरा पूरा विश्वास है बिहार सरकार उन अपराधियों को पकड़ने का काम करेगी।

 

मुज़फ्फरनगर के मोरना में होटल में हुई मारपीट में होटल संचालक गिरफ्तार, एक पहले हुआ था गिरफ्तार

 

बता दें कि अनंत सिंह पर हुई गोलीबारी की इस घटना में सोनू-मोनू ग्रुप का हाथ होने की जानकारी मिली है। इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए। पटना के एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। बाढ़ डीएसपी राकेश कुमार ने घटना को लेकर बताया कि हमने तीन खोखा बरामद किए हैं। जिनके घर पर गोली चली है, उनके द्वारा एक आवेदन भी दिया गया है। हम लोग इसमें शामिल सभी लोगों को चिन्हित कर रहे हैं और आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 

मुज़फ्फरनगर में ‘योगी राज’ में भी नहीं मिल रही ‘रामयात्रा’ की मंजूरी, रामभक्तों में छाया रोष !

 

यहां के लोगों के अनुसार पूर्व विधायक अपने समर्थकों के साथ आए थे। डीसीपी ने बताया कि कहा जा रहा है कि पूर्व विधायक और उनके समर्थकों ने खुद गोली चलवाई। इस संबंध में हम साक्ष्य इकट्ठा कर रहे हैं, और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। गोली चलाने वालों को हम पहचान रहे हैं और जिनकी भी संलिप्तता मिलेगी, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि सोनू-मोनू गैंग ने गांव के एक परिवार को बुरी तरह पीटा और उन्हें घर से बाहर कर दिया, साथ ही घर में ताला जड़ दिया था।

 

मुज़फ्फरनगर में रेस्टोरेंट में प्रेमी जोड़े मिले आलिंगनबद्ध, घंटो के रेट पर उपलब्ध हो रही सुविधा, पुलिस ने मारा छापा

इस घटना की सूचना पाकर अनंत सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे, तभी उन पर गोलीबारी की गई। गोलीबारी के बाद सोनू-मोनू ग्रुप के सदस्य मौके से फरार हो गए हैं। इसके अलावा, पीड़ित परिवार ने इस घटना को लेकर पुलिस में आवेदन दिया है और पुलिस अब आरोपियों को चिन्हित कर कार्रवाई करने में जुटी हुई है। घटना के बाद से नौरंगा गांव में पुलिस का भारी पहरा है और कई थानों की पुलिस तैनात है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय