Tuesday, April 15, 2025

उत्तराखंड में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवानिवृत्त उम्र 60 से बढ़ाकर 65 वर्ष की गई

देहरादून। प्रदेश सरकार ने विशेषज्ञ चिकित्सकों को सेवा लाभ देते हुए उनके सेवानिवृत्त की आयु सीमा बढ़ा दी है। अब 65 वर्ष की आयु तक अपनी सेवाएं दे सकेंगे। पहले यह आयु सीमा 60 वर्ष थी। माना जा रहा है कि सरकार के इस फैसले से प्रदेश में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी दूर हो सकेगी और सुदूर ग्रामीणों को लाभ मिल सकेगा।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि आयु सीमा में पांच साल की बढ़ोतरी के आदेश जारी कर दिये गये हैं। आयु सीमा में वृद्धि किये जाने से प्रदेश के 550 विशेषज्ञ चिकित्सकों को लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि प्रदेश सरकार जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में तेजी से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया जा रहा है। ऐसे में सरकार ने विशेषज्ञ चिकत्सकों को पांच साल की सेवावृद्धि देने का फैसला किया है। बताया कि सेवा लाभ केवल उन विशेषज्ञ चिकित्सकों को मिलेगा जो अस्पतालों में मरीजों को अपनी सेवाएं देंगे।

स्वास्थ्य सचिव के अनुसार 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने के पश्चात किसी भी विशेषज्ञ चिकित्सक को प्रशासनिक पद एवं वित्तीय दायित्वों का प्रभार नहीं दिया जायेगा एवं उनकी तैनाती मुख्य परामर्शदाता के रूप में ढांचे के तहत उनकी विधा के उपलब्ध रिक्त पदों पर की जायेगी। उन्होंने बताया कि ऐसे चिकित्सा अधिकारियों को अग्रेत्तर पदोन्नति प्रदान नहीं की जायेगी। चिकित्सक को वेतन वृद्धि एवं अन्य सेवा लाभ, सेवा के दौरान एवं सेवानिवृत्ति पर राजकीय कार्मिकों की भांति ही नियमानुसार अनुमन्य होंगे।

यह भी पढ़ें :  मुंबई एयरपोर्ट पर बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों से बनवाया पासपोर्ट
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय