Saturday, February 22, 2025

गाजियाबाद में पिता ने जिसके खिलाफ बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई, उसी से की पुत्री ने शादी, अदालत ने किया बरी 

गाजियाबाद। गाजियाबाद में पिता ने जिसके खिलाफ बेटी के अपहरण के बाद दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखाई, उसी से बेटी ने शादी कर ली। अदालत में बयान दर्ज कराते हुए मां ने कहा पति के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने गई थी, लेकिन आरोपी के साथ बेटी शादी कर चुकी है। उसके दो बच्चे भी हैं। इसलिए उसे नहीं पता कि रिपोर्ट में क्या लिखाया था। साक्ष्य के अभाव और संदेह का लाभ देते हुए पॉक्सो कोर्ट के विशेष न्यायाधीश लाल बाबू यादव ने आरोपी को बरी कर दिया।

 

मुज़फ्फरनगर में क्रेडिट कार्ड एक्टिवेशन के नाम पर ठगी, युवक के खाते से उड़ाए लाखों रुपये

 

विवाहिता ने पॉक्सो कोर्ट में बयान दर्ज कराते हुए कहा कि 16 अक्तूबर 2015 की घटना है। उस समय उसकी उम्र 18 वर्ष थी। दिल्ली के दिलशाद गार्डन में कक्षा 11 में पढ़ती थी। उम्र में बड़े लड़के के साथ उसकी शादी तय कर रहे थे। उसने इसका विरोध भी किया था। घर में मम्मी और पापा दोनों ने उसकी पिटाई कर दी थी। पिटाई के बाद गुस्से में वह मनोज के घर चली गई थी। वह वर्तमान में मेरा पति है, हम दोनों के दो बच्चे हैं। मनोज और युवती अपनी मर्जी से लालकिला देखने दिल्ली गए थे।

 

देशवाल खाप चौधरी की शोक सभा में पहुचे खाप चौधरियों ने दी श्रद्धांजलि, शरणवीर सिंह बने नए चौधरी

 

25 सितंबर 2015 को विजयनगर में दोनों शादी कर चुके थे। तहसील में जाकर शादी कर पंजीकरण भी करा लिया था। पत्नी के रूप में उसके साथ खुश हूं। अदालत में उपस्थित आरोपी को देखकर उसने पहचान कर कहा कि मेरा पति है। बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने की बात से इन्कार किया। मजिस्ट्रेट को दिए गए बयान में भी यही कहा था। अदालत ने मां और बेटी को पक्षद्रोही घोषित कर युवक को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया।

 

मुज़फ्फरनगर में लूट की वारदात का हुआ खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार, जेल भेजा

 

20 अक्तूबर 2015 को पिता ने साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि उनकी 16 वर्षीय बेटी दिल्ली के एक स्कूल में पढ़ती थी। 16 अक्तूबर को दोपहर एक बजे से स्कूल से घर आ रही थी। रास्ते से उसे युवक बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है। तब से बेटी वापस घर नहीं आई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय