Wednesday, March 5, 2025

मुजफ्फरनगरः महिला ने ससुर पर लगाया रेप का आरोप, लगाई गुहार

मुजफ्फरनगर। महिला ने ससुर पर शारीरिक सोशण करने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की हैं। आरोप हैं कि अवैध हथियार की नोक एवं बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर लगातार चार माह से शारीरिक सोशण किया जा रहा हैं। आरोप हैं कि पति को घटना को घटना से अवगत कराने के बाद पति ने मारपीट करते हुए ससुर के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया जिसका विरोध करने पर ज्वलनशील पदार्थ छिडककर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। पीडित महिला ने सोशल मीडिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री से न्याय की आस लगाई हैं। पीडित महिला ने पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन को इंसाफ न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी हैं।

मुज़फ्फरनगर के रहमतपुर में निर्माण में हो रही धांधली, डीएम के आदेश पर गांव में पहुंची जांच टीम

 

 

मंगलवार को मंसूरपुर खानूपुर निवासी पीडित महिला सोनी पुत्री सेदेश ने रूआंसी हालत में मीडिया सेंटर पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए ससुरालिया द्वारा किये गये सोशण के बारे में बताया। पीडित महिला ने बताया कि गत वर्ष 2017 में उसकी शादी शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव शाहजुड्डी निवासी अमित कुमार पुत्र वीर सिंह के साथ हुई थी, जिससे पीडित महिला को तीन पुत्री हैं। आरोप हैं कि पीडित सोनी पुत्री सुदेश के पहले पति की हार्ट अटेक से मौत हो जाने के बाद हिन्दू रीति रीवाज से लडकी के परिजनों ने पुरबालियान निवासी कुलदीप पुत्र रविन्द्र के साथ शादी की थी। आरोप हैं कि शादी में पीडित महिला द्वारा 9 लाख 70 हजार रूपये नगर व सोनी चांदी के जेवरात साथ लेकर आई थी, जो रकम पीडित महिला ने अपने पहले पति के गुजर जाने के बाद अपनी पिकअप गाडी को बेचकर अपने पास रखी हुई थी। आरोप हैं कि ससुर रविन्द्र व पति कुलदीप द्वारा जबरदस्ती पीडित महिला को देह की दलदल में धकेलने का प्रयास किया जा रहा था।

 

किसान का चीनी मिल पर बकाया 2 लाख, फिर नहीं दे पा रहा था बच्चों की फीस, कर ली आत्महत्या, MLA ने उठाया मामला

 

आरोप हैं कि कुलदीप पुत्र रविन्द्र की पहले भी दो शादिया हो चुकी थी जो रविन्द्र व कुलदीप की हरकतों के कारण घर छोडकर चली गई हैं। आरोप हैं कि रविन्द्र के पुरा परिवार गलत संगत का शिकार हैं। आरोप हैं कि रविन्द्र ने अपनी छोटी बेटी की पांच शादिया की हैं। और अपने बेटे कुलदीप की तीन शादियां की हैं। पीडित महिला ने बताया कि रविन्द्र व कुलदीप के कुकर्मो के बारे में शादी से पहले पता न चल सका जिसका शिकार अब पीडित महिला सोनी पुत्री सुदेश भी हो रही हैं। पीडित महिला ने पुलिस प्रशासन पर भी कार्यवाही के नाम पर खानापूर्ति करने का आरोप लगाया हैं। उन्होने बताया कि सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट काट कर थक जाने के बाद मीडिया का सहारा लिया हैं ताकि प्रदेश मुखिया को भी अपने खाकी धारियों की करतूतों का पता चल सके। पीडित महिला ने पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन को इंसाफ न मिलन पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय