Monday, March 10, 2025

स्वामी दयानंद जयंती पर गाजियाबाद में महायज्ञ, भक्ति भजनों पर झूमे श्रद्धालु

गाजियाबाद। वेद प्रचार परिषद के तत्वावधान में स्वामी दयानंद की जयंती पर वसुंधरा सेक्टर-2बी में बहुकुंडीय महायज्ञ कराया गया। कार्यक्रम में भक्ति भजनों पर श्रोता झूम उठे। आचार्य महेंद्र के ब्रह्मत्व में महायज्ञ संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि पंच महायज्ञ एवं वेद मार्ग पर चलकर मानव कल्याण संभव है। वैदिक योग समिति की अध्यक्ष डॉ. सुधा राणा ने कहा कि स्वामी दयानंद ने महिलाओं के लिए जो कार्य किए, उसे भुलाया नहीं जा सकता।

 

 

मुजफ्फरनगर को मिली आवासीय कॉलोनी की सौगात, मंत्री कपिल देव की मांग पर मिली मंजूरी

उन्होंने बताया कि आत्मा का परमात्मा से मिलन योग है। सत्य का ज्ञान होना समाधि है। डॉ. आनंद कुमार ने कहा कि स्वामी दयानंद ने पहली बार अज्ञान के खिलाफ अंतहीन युद्ध शुरू किया था। चूंकि इंसान का सबसे बड़ा शत्रु अज्ञान और अविद्या है। डॉ. आर.के. आर्य, विनोद त्यागी व यज्ञवीर चौहान ने भी विचार व्यक्त किए।

 

मुज़फ्फरनगर में 21 साल बाद पूर्व चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण, जयंत बोले- योगी सरकार में किसानों की है पहले सुनवाई

 

 

इस अवसर पर ममता चौहान, प्रदीप आर्य, संजय गुप्ता, डॉ. प्रमोद सक्सेना, शकुंतला आर्या, प्रीति चौहान, दिग्विजय सिंह, वेद प्रकाश आर्य, विनोद कुमार, सुरेश सैनी, कुसुम गोयल, विनीत आर्य व रागनी भगत आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय