Thursday, March 13, 2025

नोएडा लोकमंच के महासचिव का साइबर अपराधियों ने हैक किया व्हाट्सएप, पैसे मांगे

नोएडा। औद्योगिक शहर नोएडा के प्रमुख समाजसेवी और नोएडा लोकमंच के महासचिव महेश सक्सेना का साइबर अपराधियों ने व्हाट्सएप हैक कर लिया है। हैकर्स ने एनसीआर के हजारों लोगों को मैसेज भेजकर मदद के नाम पर धनराशि मांगी है। मैसेज में कहा गया है कि हम कल तक सभी का पैसा वापस कर देंगे।

 

 

मुज़फ्फरनगर की मुस्लिम महिला ने मेरठ में किया धर्म परिवर्तन, प्रेमी के साथ ले लिए सात फेरे

 

 

 

नोएडा लोकमंच के महासचिव महेश सक्सेना ने इसकी शिकायत साइबर पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। नोएडा लोकमंच शहर का एक प्रमुख सामाजिक संगठन है। जो पिछले 28 साल से सामाजिक कार्यों से जुड़ा है। इस संगठन की स्थापना वर्ष1997 में नोएडा शहर के कुछ जागरूक नागरिकों ने मिलकर की थी।

 

मेरठ में बेटी को सहेली के साथ देखा आपत्तिजनक हालत में, मां के उड़े होश, समलैंगिक रिश्ते का किया विरोध तो दोनों हुई लापता

 

 

 

इस संस्था के महासचिव और समाजसेवी महेश सक्सेना का हैकर्स ने उनका व्हाट्सएप हैक करके करीब हजारों लोगों से विभिन्न बहाने बनाकर आर्थिक मदद मांगी है। जब इसकी जानकारी महेश सक्सेना को हुई तो उन्होंने अपने सभी लोगों को फोन करके आगाह कर दिया कि ऐसी कोई घटना नहीं घटी है तथा वह किसी को पैसे ना दें। यही नहीं उन्होंने साइबर क्राइम में इसकी बाकायदा लिखित शिकायत भी कर दी है। साइबर पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय