Tuesday, April 15, 2025

मेरठ में नाले के किनारे मिला पांच माह का भ्रूण, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरे

मेरठ। मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के भगवतपुरा में गली नंबर छह में एक पांच महीने का भ्रूण मिला है। पुलिस के पहुंचने से पहले लोगों ने भ्रूण को दफना दिया। बताया जाता है कि भ्रूण फीमेल था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अब तक यह पता नहीं चला कि भ्रूण किसने और कहां से फेंका है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

 

 

पूर्व विधायक शाहनवाज राणा से मिले मोबाइल प्रकरण में जेल वार्डन सस्पेंड, चार बंदीरक्षकों पर कार्रवाई

 

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने जानकारी दी कि भगवतपुरा गली नंबर छह में सुबह एक इलेक्ट्रानिक्स की दुकान के बाहर नाले के किनारे पांच माह की बच्ची का भ्रूण मिला है। इस दौरान लोग भ्रूण को एक प्राइवेट डाॅक्टर के पास ले गए। जांच कर डाॅक्टर ने उसे मृत बताया।

 

मुज़फ्फरनगर के छपार में मिला शव मेरठ के युवक का था, छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में था आरोपी

 

 

पुलिस के पहुंचने से पहले कुछ लोगों ने उसे दफना दिया। लोगों का कहना था कि नवरात्र जैसे पवित्र दिनों में बच्ची के साथ ऐसा कृत्य ठीक नहीं है। ऐसा करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई जाए। एसपी सिटी ने बताया कि यदि कोई तहरीर मिलती है तो जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों की छानबीन से भी अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है।

यह भी पढ़ें :  डिंपल यादव का तीखा हमला शांतिपूर्ण विरोध पर एफआईआर, बीजेपी नेताओं की भाषा पर जताई आपत्ति
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय