Saturday, April 19, 2025

मुज़फ्फरनगर में घरेलू कलह बनी काल, भाजपा नेता की भाभी ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में मचा हड़कंप

मुज़फ्फरनगर। शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव बसी में उस समय हड़कंप मच गया जब भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष की भाभी ने घरेलू विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर सीओ बुढ़ाना समेत स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मुजफ्फरनगर के पूर्व और वर्तमान में आगरा के डीएम अरविंद मलप्पा के बंगारी है यूपी के सबसे अमीर IAS, करोड़ों की है सम्पत्ति

बताया जा रहा है कि महिला का परिवारिक कलह को लेकर पति से विवाद चल रहा था। घटना के समय घर के अन्य सदस्य बाहर थे। जब परिजन लौटे तो महिला का शव फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।

यूपी में 11 IPS के तबादले, गाज़ियाबाद के कमिश्नर, बुलंदशहर, बागपत के कप्तान बदले

थाना शाहपुर क्षेत्र के ग्राम बसीकलां में एक 35 वर्षीय विवाहिता का शव मंगलवार सुबह घर के अंदर फांसी पर लटका मिला। मृतका की पहचान फऱाज़ की पत्नी फौजिया खान के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मुजफ्फरनगर में लालच में अंधा देवर बना हत्यारा, भाभी की गला घोंटकर हत्या कर शव को बोरी में भर नहर में फेंका

मृतका के पिता खालिक, निवासी ग्राम हाशमपुर ने थाने पर तहरीर देते हुए दहेज हत्या का आरोप लगाया है। खालिक के अनुसार, उसकी पुत्री फौजिया की शादी 10 सितंबर 2023 को फऱाज़ से हुई थी। उन्होंने अपनी हैसियत से बढ़कर दहेज दिया था, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष की ओर से लगातार दहेज की मांग की जा रही थी। खालिक का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उनकी पुत्री की हत्या कर, आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे फांसी पर लटका दिया गया।

यह भी पढ़ें :  मुज़फ्फरनगर में मारुति वैन अनियंत्रित होकर गंगनहर में जा गिरी, लोगों की निकली चीख

यूपी सरकार ने 16 IAS अफ़सरों का किया तबादला, मुजफ्फरनगर के सीडीओ भी बदले

सूचना मिलने पर सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह और नायब तहसीलदार अमन कुमार भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय