Friday, September 20, 2024

सहारनपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बालक व महिला हुए घायल, खजूरवाला में हाईवे पर हुआ हादसा

सहारनपुर (नागल)। खजूरवाला के निकट हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वृद्ध महिला तथा एक 7 वर्षीय बालक घायल हो गए। वृद्धा को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
खजूरवाला निवासी करीब 70 वर्षीया महिला अकबरी अपनी पुत्री गुलशाना तथा नातिन 7 वर्षीय अर्श के साथ गागलहेड़ी से गांव लौट रही थी। बीती रात जैसे ही वह ऑटो से उतरी तभी पीछे से तेज गति से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
जिससे अकबरी तथा अर्श घायल हो गए। दोनों को घायल अवस्था में सीएचसी लाया गया। जहां से गंभीर हालत में अकबरी को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय