Thursday, April 10, 2025

सहारनपुर में दोपहर तक 110 मिमी वर्षा, हथिनी कुंड बैराज से पास हुआ 85642 क्यूसिक पानी, यमुना उफान पर

सहारनपुर। सहारनपुर में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। रविवार दोपहर एक बजे तक ही 110 मिली मीटर बारिश हो चुकी थी।
सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता ओम प्रकाश वर्मा ने बताया कि सामान्य बारिश 6.6 मिली मीटर मानी जाती है। उन्होंने कहा कि शनिवार सुबह से पहाडो और मैदानों पर लगातार बारिश होने से यमुना नदी का जल स्तर भी बढ गया है। लेकिन वह अभी खतरे के निशान से बहुत नीचे है।
आज दोपहर दो बजे तक यमुना नदी पर बने हथिनी कुंड बैराज से 85 हजार 642 क्यूसिक पानी पास हो चुका था। वर्मा ने बताया कि बैराज के ऊपर का जल स्तर आज दोपहर के वक्त समुद्र के स्तर से 334. 32 मीटर पर बना हुआ था। यह स्थिति सामान्य है।
यमुना के जल स्तर को मैनटेन किया हुआ है। अभी खतरे की कोई बात नहीं है। भारी बारिश ने जन-जीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया है। जनपद में कस्बों में निचले स्थानों पर जल भराव की स्थिति है। कई स्थानों पर पानी घरों में घुस गया हैे और कुछ स्थानों पर पानी नदियों की तरह बह रहा है। सहारनपुर महानगर में मेयर डा. अजय सिंह अधिकारियों को लेकर जल भराव वाले स्थानों का दौरा कर स्थिति को सामान्य बनाने में लगे है।
देवबंद में पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग भी जलभराव वाले स्थानों का निरीक्षण कर जल निकासी के प्रबंधों में लगे है। लगातार हो रही बारिश के बावजूद शिव भक्त कांवडिए हरिद्वार से पवित्र गंगा का जल लेकर पैदल सडकों पर पूरे भक्तिभाव से निकल रहे है और उनके लिए बनाए गए शिविरों का संचालन भी ठीक से हो रहा है।
यह भी पढ़ें :  सहारनपुर में लापता प्रीति का शव शीशम के पेड़ पर लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय