Friday, April 25, 2025

जी 20 में कृषि एवं पोल्ट्री उद्योग के समझौते पर भारत सरकार पुनर्विचार करेः धर्मेंद्र मलिक

मुजफ्फरनगर।एक किसान पंचायत का आयोजन लखनऊ की तैयारी हेतु गांव खरड़ में किया गया। पंचायत का अध्यक्षता रामचंद्र खेड़ी गनी एवं संचालन सोनू मास्टर जी ने किया । पंचायत को संबोधित करते हुए खरड़ थांबा के चौधरी ईश्वर सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि किसानो के गन्ना भुगतान एवं गन्ना मूल्य वृद्धि त्वरित मुद्दा है। किसानो को लखनऊ में इस मुद्दे को उठाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की जरूरत है। सभी किसान 25 सितंबर को लखनऊ पहुंचे।पूर्व प्रधान बिजेंद्र मलिक ने सभी लोग भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का पूर्ण समर्थन करती है।

बाबा राजेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि किसानो के मुद्दों का समाधान जरूरी है। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक किसानो के मुद्दों पर हर तरह के संघर्ष को तैयार है। हमारा संगठन किसान के विश्वाश को कभी टूटने नही देगा। 25 सितंबर को लखनऊ में किसानो की हर बात का सवाल मुख्यमंत्री जी से किया जाएगा।किसानो को गन्ने का उचित मूल्य मिलना जरूरी है। इसके लिए भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गांव से लेकर लखनऊ तक के संघर्ष के लिए तैयार है।

पंचायत की संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि फसलों के दाम उचित नहीं मिलने पर किसानो पर कर्ज का भार बढ़ रहा है। कर्ज का दबाव बढ़ने पर किसान आत्महत्या कर रहा है। इसके लिए सरकारी नीतियां जिम्मेदार है। किसानो का भुगतान नहीं हो रहा है और किसान से वसूली सख्ती से की जा रही है। जिससे किसान जमीन छोड़ रहा है। देश के किसानो को बाहरी आर्थिक समझौते मार रहे है। भारत का किसान जी 20 में कृषि एवम पोल्ट्री उद्योग के समझौते का विरोध करता है इससे किसानो का नुकसान होगा। देश के किसान भारत सरकार से इस मुद्दों पर पुनर्विचार की अपील करती है।

[irp cats=”24”]

पचायत को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष अंकित चौधरी,मंडल अध्यक्ष नीरज पहलवान,युवा जिलाध्यक्ष अक्षय चौधरी ,सुधीर पंवार तहसील अध्यक्ष, प्रवीण पंवार बुढ़ाना ब्लॉक अध्यक्ष, पवित अहलावत खतौली ब्लॉक अध्यक्ष ,विपिन लाटियान,राजीव दुलहेरा, शाहनाजार प्रधान जी ने सम्बोधित किया।

पंचायत में वीरेंद्र सिंह,मोनू मलिक,विजय मलिक,साधुराम,रविन्द्र,मांगेराम प्रधान,सुनील मलिक,राजेंद्र सिंह,सुभाष चौधरी,यासीन खान राजपाल चौधरी, मिंटू मलिक, सुला चौधरी,आदित्य बालियान,महिपाल सिंह,दुष्यंत चौधरी जयपाल सिंह, पिंकू सिंह,मनोज प्रजापति, मास्टर ब्रमसिंह,लाला चौधरी उधयपाल सिंह सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन मोनू मलिक द्वारा किया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय