Saturday, April 12, 2025

महिला को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने और बेटी से छेड़छाड़ करने का आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने महिला को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ रेप करने और महिला की 12 वर्षीय बेटी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी युवक का नाम कार्तिक पुत्र रामगोपाल निवासी अम्बेडकर मूर्ति के पास गाँव लिसाडी थाना लिसाड़ी गेट मेरठ है।

लिसाडी गेट थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष चन्द्र गौतम ने इस बारे में जानकारी देते हुए आज बताया कि एक जनवरी को थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र निवासी एक महिला को लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अभियुक्त कार्तिक पुत्र रामगोपाल निवासी अम्बेडकर मूर्ति के पास गाँव लिसाडी थाना लिसाडी गेट मेरठ द्वारा सब्जी में नशीला पदार्थ देकर वादिया के साथ बलात्कार किया गया। इसके साथ ही महिला ने यह आरोप भी लगाया था कि आरोपी ने उसकी 12 वर्षीय पुत्री के साथ छेडछाड की।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा- 123/64/74/351(2) बीएनएस व 9उ/10 पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। थाना प्रभारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर घटना में वांछित अभियुक्त कार्तिक (28) को 40 फुटा गली ग्राम लिसाडी से गिरफ्तार कर लिया। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को नशीला पदार्थ देकर पड़ोसी युवक ने रेप किया।

इस दौरान आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाई और इसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार यौन शोषण किया गया। आरोपी ने बीती 10 दिसंबर को महिला की 12 साल की बेटी के साथ छेड़छाड़ की। जिसके बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर पर महिला से रेप और पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया गया ।

यह भी पढ़ें :  प्रयागराज: सैयद सालार मसूद गाजी की मजार पर भगवा झंडा फहराने वाले मनेंद्र सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय