Friday, April 25, 2025

मेरठ में पार्षदों में आक्रोश, अधिकारियों से मांगा जवाब

मेरठ। मेरठ में गृहकर, स्ट्रीट लाइट, होर्डिंग ठेका सहित कई मामलों को लेकर निगम के 90 पार्षदों में आक्रोश है। आज नगर निगम की बोर्ड बैठक में पार्षदों को बोलने की आजादी देने की बात महापौर ने कही है। पार्षदों ने अपने क्षेत्र की समस्या उठाने का एजेंडा तैयार कर लिया है। अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा।

 

 

[irp cats=”24”]

चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी स्थित अटल सभागार में सोमवार को नगर निगम की बोर्ड बैठक हुई। जिसमें महापौर, भाजपा के नेतागण मौजूद रहेंगे। महानगर में नए गृहकर, स्ट्रीट लाइट, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, होर्डिंग ठेका, कंप्यूटर ऑपरेटर और जलकर में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर निगम के 90 पार्षद अधिकारियों से सवाल जवाब किए। इसकी पूरी रणनीति पार्षदों ने पहले ही बना ली थी। पार्षद एक सप्ताह से इसकी तैयारी में लगे थे। रविवार को महापौर ने सभी पार्षदों को अपनी समस्या बोर्ड में उठाने की बात कही।

 

 

बताया जा रहा है कि सभी पार्षद निगम के कर्मचारियों से लेकर नगर आयुक्त तक घेरने की कोशिश कर सकते हैं। सफाई व्यवस्था से लेकर शहर के विकास कार्यों में निगम की लापरवाही को लेकर पार्षद सवाल करेंगे। पार्षदों के सवालों के जवाब देने के लिए अधिकारियों में बैठक की है। जिसमें गृहकर, स्ट्रीट लाइट और जलकर विभाग की समस्याओं की समीक्षा की। निगम के अधिकारियों ने कई पार्षदों को फोन कर उनके रुके हुए कार्यों को जल्द पूरा करने का आश्वासन भी दिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय