Sunday, February 23, 2025

मेरठ के शस्त्र कारोबारी के एथलीट बेटे की दक्षिण अमेरिका में सड़क हादसे में मौत

मेरठ। मेरठ के बड़े शस्त्र कारोबारी के एथलीट बेटे की दक्षिण अमेरिका में सड़क हादसे में मौत हो गई। शस्त्र कारोबारी का एथलीट बेटा मोहित साइकिलिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने निकले थे। बुधवार को चिली शहर में तेज रफ्तार कार ने मोहित को कुचल दिया। मोहित को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार में शोक है। मोहित का शव लाने के लिए आज शुक्रवार को माता-पिता अमेरिका रवाना हो गए हैं।
मोहित के पिता प्रणनीत कोहली उर्फ रोमी मेरठ के बड़े शस्त्र कारोबारी हैं।

 

सीएम डैशबोर्ड में मुज़फ्फरनगर पहुंचा 55 वें स्थान पर, डीएम ने अफसरों को लगाई लताड़

 

उनकी आबूलेन और पीएल शर्मा रोड पर बंदूक की दुकानें हैं। मोहित कोहली ने सेंट मैरी स्कूल से पढ़ाई की। इसके बाद दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। उन्होंने लंदन और दूसरे देशों में भी पढ़ाई की। परिवार काफी समय से दिल्ली में रह रहा है। मोहित दौड़, तैराकी और पोलो के भी खिलाड़ी थे। मोहित को एडवेंचर बहुत पसंद था। ऐसे में उन्होंने साइकिलिंग शुरू की। उन्होंने कई रिकॉर्ड बनाए। कोलंबिया, पेरू, इक्वाडोर और चिली में रह चुके थे। वह अब अमेरिका में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के करीब थे। मोहित ने दक्षिण अमेरिका को सबसे तेज स्पीड में पार करने के लिए कोलंबिया के शहर कार्टाजेना से 22 जनवरी को यात्रा शुरू की थी।

 

मुज़फ्फरनगर में कार शोरूम के मालिक ने मैनेजर समेत 16 कर्मचारियों के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज, 4 गिरफ्तार

उनकी फिनिश लाइन उशुआइया पैटागोनिया में थी। 10 हजार किमी के इस सफर को वह तेजी से तय करते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तरफ बढ़ रहे थे। साढ़े 5 हजार किलोमीटर का सफर पूरा कर चुके थे। चिली के टारापाका क्षेत्र में रूट-5 नोर्ट पर बुधवार शाम को उनकी साइकिल को एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे मोहित सड़क पर गिरे और गाड़ी के पहिए के नीचे आ गए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय