Saturday, May 11, 2024

देवबंद स्टेशन पर टिकट के लिए एटीवीएम मशीन शुरू हुई, संगम के बजाए सहारनपुर को प्रयागराज के लिए मिली वंदे भारत

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

देवबंद (सहारनपुर)। सहारनपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी एवं रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने के शनिवार को सहारनपुर और देवबंद के दौरे से रेल यात्रियों को बहुत फायदा हुआ है। उन्होंने मेरठ-प्रयागराज के बीच चलने वाली संगम एक्सप्रेस को सहारनपुर तक बढाने की मांग पूरी करने में असमर्थता जताते हुए उसके स्थान पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन देने की घोषणा की और कहा कि देवबंद में भी यह ट्रेन रूका करेगी। रेलमंत्री ने 29 मई को देहरादून आनंद विहार के बीच शुरू की गई वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन का स्टापेज भी देवबंद में करने का ऐलान किया। इन दो मांगों केे पूरा हो जाने से देवबंद और सहारनपुर के हजारों यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

देवबंद रेलवे स्टेशन पर अनारक्षित टिकटों के लिए आटोमेटिक टिकट वैडिंग मशीन (एटीवीएम) लगाई गई है। जिसने आज से काम शुरू कर दिया है। इस मशीन से दैनिक यात्री अपने मासिक टिकट का रिनीयूअल भी कर सकेंगेे और प्लेट फार्म टिकट भी ले सकेंगे। दिल्ली मंडल के प्रबंधक डिंपी गर्ग ने बताया कि देवबंद रेलवे स्टेशन पर इतने टिकट की बिक्री नहीं होती है जो वहां टिकट की दो खिडकी खोली जाए। एटीवीएम मशीन के कारण यात्रियों की टिकट खिडकी पर भीड से बचा जा सकेंगा।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार शाम देवबंद के दून वैली पब्लिक स्कूल में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की नौ वर्षों की उपलब्ध्यिां बताई और साथ ही देवबंद विधान सभा क्षेत्र के भाजपा के सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं से संवाद किया और उन्हें बताया कि कैसे वे 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा के लिए प्रभावी भूमिका
अदा कर सकते है। बतौर संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रति मिनट की दर से देश में 5-जी नेटवर्क के टावर लगाए जा रहे है और जल्दी ही पूरे देश के मोबाइल उपभोक्ताओं को 5-जी की सुविधाएं मिलने लगेगी।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रमुख स्टेशनों को विश्व स्तरीय बनाया जा रहा है और सभी यात्री गाडियों में नए सुविधा संपन्न कोच लगाए जा रहे है।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 और 2019 में बनी पूर्ण बहुमत की सरकार प्रभावशाली ढंग से काम कर रही है। सरदार मनमोहन सिंह ने जब नरेंद्र मोदी को गद्दी सौंपी थी तो उस वक्त भारत विश्व में दसवें दर्जें की आर्थिक ताकत था। आज इसका स्थान पांचवा हो गया है। भारत जल्द ही दुनिया की तीसरे दर्जें की आर्थिक शक्ति बन जाएगा। उन्होंने कहा कि 35 साल से ऊपर के युवाओं का भविष्य मोदी सरकार से जुडा हुआ है। 2024 में भाजपा मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाती है तो भारत हर लिहाज से साधन संपन्न और ताकतवर देश बन जाएगा। उन्होंने कहा कि सरदार मनमोहन सिंह के समय में रेलवे यूपी पर यहां एक हजार 11 सौ करोड के करीब निवेश करता था।

मोदी जी ने इसे बढाकर आज 17 हजार 500 करोड रूपए कर दिया है। उन्होंने कहा कि भारत आज शक्तिशाली राष्ट्र बन गया है। गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। इस दौरान क्षेत्रीय भाजपा अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, राज्यमंत्री बृजेश रावत एवं जसवंत सैनी, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल एवं मंत्री डा. चंद्रमोहन आदि भी मौजूद रहे। दूनवैली पब्लिक स्कूल की ओर से अध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता ने रेलमंत्री को प्रसिद्ध चित्रकार द्वारा बनाया उनका खुद का खूबसूरत पोट्रेट भेंट किया।

इस दौरान राज्यमंत्री बृजेश रावत एवं जसवंत सैनी, क्षेत्रीय भाजपा अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल, प्रांतीय मंत्री डा. चंद्रमोहन सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग, दूनवैली स्कूल के अध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता, व्यापारी नेता दीपक राज सिंघल, भाजपा के नगर महामंत्री अरूण गुप्ता, वैभव अग्रवाल, अमित सिंघल एडवोकेट, बिजेंद्र कश्यप, भाजपा जिला प्रभारी डीके शर्मा, विधायक देवेंद्र निम, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी, सहारनपुर महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, उत्तर रेलवे के प्रबंधक सौभन चौधरी, डीआरएम दिल्ली डिम्पी गर्ग और डीआरएम अंबाला सरदार एमएस भाटिया आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय