Thursday, May 22, 2025

MP पन्ना के जेके सीमेंट फैक्ट्री प्लांट में बड़ा हादसा

 

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के सिमरिया स्थित जेके सीमेंट प्लांट में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में निर्माणाधीन हिस्से की छत की स्लैब डालने के दौरान स्कैफोल्डिंग गिर गई, जिससे कई मजदूर इसकी चपेट में आ गए।

 

मुज़फ्फरनगर में स्पा सेंटर पर पुलिस ने मारा छापा, मसाज करा रहा युवक उठकर भागा, 4 युवतियां गिरफ्तार

यह दर्दनाक घटना प्लांट की यूनिट नंबर दो में हुई। अब तक दो मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 50 से अधिक मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। कई मजदूरों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

महाकुंभ में भगदड़ पर न्यायिक आयोग गठित, मुजफ्फरनगर के पूर्व जिलाधिकारी भी शामिल

 

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 8 बजे निर्माण कार्य के दौरान मजदूर छत की स्लैब डालने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक स्कैफोल्डिंग (लोहे की अस्थायी संरचना) गिर गई और वहां काम कर रहे मजदूर उसके नीचे दब गए।

मुज़फ्फरनगर में नवीन मंडी स्थल पर विनायक ट्रेडर्स व जैन ट्रेडर्स पर जीएसटी ने मारा छापा

घटना की जानकारी मिलते ही फैक्ट्री प्रबंधन और प्रशासनिक अधिकारियों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कियाफंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घायलों को पन्ना जिला अस्पताल, दमोह, कटनी और जबलपुर रेफर किया गया है।

 

प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। जेके सीमेंट प्लांट में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन घायलों की सूची तैयार कर रहा है

हादसे के बाद से मजदूरों और उनके परिजनों में आक्रोश है। प्रभावित परिवारों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय