मुजफ्फरनगर में जग्गाहेड़ी टोल प्लाजा पर भाकियू तोमर का जोरदार प्रदर्शन, अभद्रता करने वाले दो टोलकर्मी बर्खास्त, सौंपा ज्ञापन

On

मुजफ्फरनगर। जनपद स्थित जग्गाहेड़ी टोल प्लाजा पर किसानों के साथ अभद्र व्यवहार के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर के आह्वान पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता टोल प्लाजा पहुंचे, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई और कई टोल कर्मी मौके से हटते नजर आए।
चौधरी संजीव तोमर ने दो टूक कहा कि “गुंडई का इलाज डंडा है” और किसानों के सम्मान से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।

प्रशासन ‘एक्टिव मोड’ में, चली मैराथन वार्ता
आंदोलन की घोषणा के बाद से ही मुजफ्फरनगर प्रशासन सक्रिय दिखाई दिया। 20 दिसंबर की सुबह से CO फुगाना सहित संबंधित थाना प्रभारियों ने संगठन के पदाधिकारियों से संपर्क साधा। देर शाम संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय पर पुलिस अधिकारियों और टोल प्रबंधन के साथ करीब 1 घंटा 45 मिनट तक मैराथन वार्ता हुई। बावजूद इसके, संगठन ने पूर्व निर्धारित शांतिपूर्ण घेराव को रद्द नहीं किया।

और पढ़ें नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पुलिस जांच में झूठी निकली..पुलिस ने डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते के साथ जांच की

घेराव के दौरान सौंपा गया 17 सूत्रीय ज्ञापन
जिला अध्यक्ष निखिल चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर धरना दिया और SDM व CO फुगाना को 17 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रमुख मांगें इस प्रकार रहीं—सड़क नहीं तो टोल नहीं: पहले सड़कों की मरम्मत, फिर टोल वसूली
किसानों के ट्रैक्टरों से टोल मुक्त व्यवस्था टोल कर्मियों का पुलिस वेरिफिकेशन, आपराधिक पृष्ठभूमि वालों को हटाया जाए
बुनियादी सुविधाएं: टोल क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था और वृक्षारोपण

और पढ़ें बैतूल महिला कांग्रेस ने मंत्री विजय शाह का पुतला फूंका..लाड़ली बहनों के लिए दिए एक बयान पर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन 

तत्काल कार्रवाई, 15 दिन का अल्टीमेटम
प्रदर्शन का सीधा असर यह हुआ कि संगठन के उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र के साथ अभद्रता करने वाले दो टोल कर्मियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया और प्रबंधन ने अपनी गलती स्वीकार की।
अंत में जिला अध्यक्ष निखिल चौधरी ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर सभी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो संगठन महापंचायत करेगा, जिसकी जिम्मेदारी टोल प्रशासन और जिला प्रशासन की होगी।

और पढ़ें यूपी में अगले 3 दिन भयंकर ठंड का अलर्ट, सरकार की चेतावनी-बेवजह 3 दिन घरों से न निकलें

उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी
प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष महबूब बालियान, पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष रिहान, युवा प्रभारी हसीर भंडूरा, दीपक तोमर, सोनू चौधरी, साजिद अल्वी, नौशाद अल्वी, आकिर राणा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

नवीनतम

Nissan Magnite 2025 भारत की सबसे सस्ती SUV, कम कीमत शानदार फीचर्स और 5 स्टार सेफ्टी का दमदार पैकेज

आज के समय में हर परिवार चाहता है कि उसके पास एक ऐसी SUV हो जो दिखने में शानदार हो...
ऑटोमोबाइल 
Nissan Magnite 2025 भारत की सबसे सस्ती SUV, कम कीमत शानदार फीचर्स और 5 स्टार सेफ्टी का दमदार पैकेज

सर्राफा बाजार में सोेने के भाव में सांकेतिक तेजी, चांदी की घटी चमक

- साप्ताहिक आधार पर चांदी ने लगाई 16 हजार रुपये की छलांगनई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने...
Breaking News  बिज़नेस 
सर्राफा बाजार में सोेने के भाव में सांकेतिक तेजी, चांदी की घटी चमक

हिसार : आरोपी महिला को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ हाथापाई, पति छत से कूदा

परिजनों का आरोप, पुलिस कर्मियों ने दिया धक्काहिसार। हांसी में पुलिस टीम के साथ मारपीट मामले में आरोपी महिला...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
हिसार : आरोपी महिला को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ हाथापाई, पति छत से कूदा

मुजफ्फरनगर: तीन महीने से ससुराल के बाहर धरने पर बैठी विवाहिता, न्याय की राह तलाश रही

मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी क्षेत्र के अवध विहार में पूजा नामक विवाहिता करीब तीन महीने से अपने ससुराल के गेट...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: तीन महीने से ससुराल के बाहर धरने पर बैठी विवाहिता, न्याय की राह तलाश रही

हापुड़: आचार्य प्रमोद कृष्णम ने हिजाब विवाद और मस्जिद निर्माण पर दिया स्पष्ट बयान

हापुड़। ब्रजघाट में आयोजित नेह नीरह फाउंडेशन के पांचवें वार्षिक समारोह में आचार्य प्रमोद कृष्णम मुख्य अतिथि के रूप में...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
हापुड़: आचार्य प्रमोद कृष्णम ने हिजाब विवाद और मस्जिद निर्माण पर दिया स्पष्ट बयान

उत्तर प्रदेश

एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज मेरठ में सत्र 2025 के छात्रों के लिए फ्रेशर्स कार्यक्रम आयोजित

मेरठ। लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज, के ऑडिटोरियम में सत्र 2025 के नए छात्र छात्राओं का अभिनंदन कार्यक्रम फ्रेशर्स...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज मेरठ में सत्र 2025 के छात्रों के लिए फ्रेशर्स कार्यक्रम आयोजित

सहारनपुर: महिला कांस्टेबल रिया वर्मा ने वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में जीते 5 पदक, इतिहास रचा

सहारनपुर। सहारनपुर पुलिस की महिला कांस्टेबल रिया वर्मा ने अमेरिका में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में 5 पदक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: महिला कांस्टेबल रिया वर्मा ने वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में जीते 5 पदक, इतिहास रचा

मेरठ: राकेश टिकैत ने किसानों के लिए लखनऊ में आंदोलन की दी चेतावनी, पुराने ट्रैक्टर और अरावली बचाने का मुद्दा

मेरठ। मेरठ के गन्ना भवन में किसानों की महापंचायत में पहुंचे भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सरकार पर गंभीर आरोप...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: राकेश टिकैत ने किसानों के लिए लखनऊ में आंदोलन की दी चेतावनी, पुराने ट्रैक्टर और अरावली बचाने का मुद्दा