बजट 2026: पीएम मोदी ने कहा- कोशिश यही है कि हर घर में लक्ष्मी जी पधारें
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट 2026 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए इसे ऐतिहासिक और विकास के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इस बजट में देश की नारी शक्ति का सशक्त प्रतिबिंब झलकता है। महिला वित्त मंत्री के रूप में निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवीं बार देश का बजट प्रस्तुत कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है।
उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्यों को साकार करने में बजट के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि भारत-EU मुक्त व्यापार समझौते का लाभ देश के उद्योगों और किसानों को मिलेगा। बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए कई बड़े कदम उठाए गए हैं। इसमें डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, देशभर में वाटर वेज का विस्तार, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर और टियर 2 एवं टियर 3 शहरों के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसके साथ ही शहरों को आर्थिक आधार देने के लिए म्युनिसिपल बांड्स को बढ़ावा देने का भी प्रावधान किया गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये सभी कदम विकसित भारत की यात्रा की गति को और तेज करेंगे।
कृषि, डेयरी और फिशरीज सेक्टर पर विशेष ध्यान देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि नारियल, कोको, काजू और चंदन की पैदावार से जुड़े किसानों के लिए कई अहम कदम बजट में शामिल किए गए हैं। उन्होंने बताया कि भारत में 10 करोड़ से अधिक महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं और यह अभियान बहुत सफल रहा है। महिलाओं द्वारा निर्मित और संचालित SHGs के लिए आधुनिक इकोसिस्टम बनाने को बजट में प्राथमिकता दी गई है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार की कोशिश यही है कि इस बजट के माध्यम से हर घर में लक्ष्मी जी पधारें और आर्थिक समृद्धि का लाभ सीधे आम नागरिक तक पहुंचे।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां