मुज़फ्फरनगर में महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन, मांगों को लेकर भरी हुंकार
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर गुरुवार को जनपद की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकत्रियों ने धरना देते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे पूर्ण हड़ताल पर चली जाएंगी।
धरने की अध्यक्षता कुसुम लता चौधरी ने की तथा संचालन सोनिया रानी द्वारा किया गया। जिला संरक्षक अजब सिंह ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हक की लड़ाई के लिए एकजुटता अनिवार्य है। संगठन ने जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को ज्ञापन भी भेजा। इस अवसर पर मुख्य रूप से रामदुलारी, राजबीरी, सतबीरी, गीता शुक्ला, सुदेश, फूलमेश शर्मा, सोनम रानी, मुकेश, सरिता त्यागी, मीरा त्यागी, शीला सैनी, राजकुमारी, सविता प्रजापति, अमृता त्यागी, मंजू चौहान और कमलेश सहित भारी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
बिजेंद्र सैनी वर्ष 1993 से निरंतर रॉयल बुलेटिन परिवार का एक अभिन्न हिस्सा हैं। तीन दशकों से अधिक के अपने गौरवशाली सफर में उन्होंने संस्थान को तकनीकी और संपादकीय, दोनों मोर्चों पर मजबूती दी है।
वर्तमान में वह कंप्यूटर विभाग के वरिष्ठ प्रमुख (Senior In-charge) के रूप में तकनीकी कमान संभालने के साथ-साथ संपादकीय टीम (Editorial Team) के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं। तकनीकी विशेषज्ञता और अनुभवी लेखनी के अनूठे संगम के साथ बिजेंद्र सैनी रॉयल बुलेटिन की विश्वसनीयता और प्रगति में निरंतर अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं।

टिप्पणियां