ट्रंप की भारत को चेतावनी: रूस से तेल खरीदा तो भारतीय सामानों पर बढ़ेगा भारी टैक्स

On
अर्चना सिंह Picture

 

 

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल का आयात करने के मामले में भारत पर आयात शुल्क बढ़ाने की चेतावनी देते हुए संकेत दिया है कि वाशिंगटन इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने के लिए तैयार है और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस मुद्दे पर उनकी नाराजगी से अवगत हैं।

अपने हवाई जहाज एयर फोर्स वन पर रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा, “ मोदी रूस के साथ भारत के ऊर्जा व्यापार पर उनकी नाराजगी को जानते हैं। मोदी एक बहुत अच्छे इंसान हैं और वह जानते थे कि मैं खुश नहीं हूं। मुझे खुश करना महत्वपूर्ण था, क्योंकि वह व्यापार करते हैं और हम उन पर बहुत जल्दी शुल्क बढ़ा सकते हैं।”

और पढ़ें वेनेजुएला में राष्ट्रपति भवन के पास गोलीबारी, जोरदार धमाके, सुरक्षा बढ़ाई गई

यह चेतावनी ऐसे समय में आयी है, जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता चल रही है और अमेरिका ने भारत पर पहले ही 50 प्रतिशत दंडात्मक शुल्क लगा रखा है।

और पढ़ें उत्तर प्रदेश: कड़ाके की ठंड और शीतलहर के कारण कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों की छुट्टी बढ़ी

यह घटनाक्रम वेनेजुएला में हाल ही में हुए अमेरिकी सैन्य अभियान के बाद सामने आया है, जिसमें राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को अमेरिका ने हिरासत में लिया था। इस घटनाक्रम ने वैश्विक तेल भू-राजनीति पर दुनिया का ध्यान खींचा है। ओपेक के आंकड़ों के अनुसार वेनेजुएला के पास 300 अरब बैरल से अधिक का दुनिया का सबसे बड़ा प्रमाणित तेल भंडार है, जो वैश्विक भंडार का लगभग 17 से 18 प्रतिशत है।

और पढ़ें मुज़फ्फरनगर : बुढ़ाना में बदमाशों के हौसले बुलंद; ब्लैकमेलर गिरफ्तार, युवक से बाइक व नगदी लूटी, 10 ट्यूबवेलों पर भीषण चोरी

उल्लेखनीय है कि अमेरिका के आयात शुल्क को दोगुना करके 50 प्रतिशत तक करने के बाद से मोदी और ट्रंप के बीच तीन बार बातचीत हुई है। इस शुल्क वृद्धि से कपड़ा, रसायन और झींगा मछली जैसी चीजों के निर्यात पर असर पड़ा है। दोनों पक्षों के बीच व्यापार वार्ता जुलाई के अंत में तब विफल हो गयी थी, जब भारत ने अपने कृषि बाजार को अमेरिकी उत्पादों के लिए खोलने का विरोध किया था और भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान ट्रंप की मध्यस्थता की भूमिका को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। बातचीत हालांकि तब से जारी है।

दिसंबर 2025 में अमेरिकी उप व्यापार प्रतिनिधि रिक स्विट्जर ने नयी दिल्ली में भारतीय अधिकारियों के साथ दो दिनों में बैठकें की थीं। इस दौरान भारत ने रूसी तेल खरीद से जुड़े दंडात्मक शुल्कों से राहत देने पर जोर दिया था। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि के कार्यालय ने इन चर्चाओं पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया था।

ट्रंप भारत पर अमेरिकी बाजार में चावल की डंपिंग करने का आरोप लगाते हुए भारतीय चावल के आयात पर भी नया शुल्क लगाने का संकेत दे चुके हैं।

लेखक के बारे में

नवीनतम

उप्र के दुद्धी विधायक विजय सिंह गोंड का निधन,पीजीआई लखनऊ में ली अंतिम सांस

लखनऊ/सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के जनपद सोनभद्र के दुद्धी विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक विजय सिंह गोंड का...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
उप्र के दुद्धी विधायक विजय सिंह गोंड का निधन,पीजीआई लखनऊ में ली अंतिम सांस

तुर्कमान गेट बवाल पर सियासी घमासान! ST हसन का एक्शन का रिएक्शन तय, कांग्रेस ने भी दिया जवाब

नई दिल्ली। दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में हुई हिंसा को लेकर अब सियासत तेज हो गई है।समाजवादी पार्टी...
दिल्ली NCR  दिल्ली 
तुर्कमान गेट बवाल पर सियासी घमासान! ST हसन का एक्शन का रिएक्शन तय, कांग्रेस ने भी दिया जवाब

मेरठ टीपी नगर: गौकशी के मामले में फरार चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

मेरठ। थाना टीपी नगर पुलिस द्वारा गौकशी के मामले में फरार चल रहे चार आरोपी गिरफ्तार किए हैं।थाना टीपीनगर...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ टीपी नगर: गौकशी के मामले में फरार चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

मेरठ: विपक्षी को फंसाने के लिए खुद की कार पर की फायरिंग, आरोपी शशांक गिरफ्तार

मेरठ। विपक्षी को फसाने के लिये स्वंय वादी द्वारा की गयी फायरिंग की घटना का खुलासा कर घटना में प्रयुक्त...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: विपक्षी को फंसाने के लिए खुद की कार पर की फायरिंग, आरोपी शशांक गिरफ्तार

नोएडा: कनारसी गांव में बिजली चोरी जांच के दौरान एनपीसीएल कर्मचारियों पर हमला

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के कनारसी गांव में बिजली चोरी की जांच करने गए नोएडा पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनपीसीएल) कंपनी के...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा: कनारसी गांव में बिजली चोरी जांच के दौरान एनपीसीएल कर्मचारियों पर हमला

उत्तर प्रदेश

उप्र के दुद्धी विधायक विजय सिंह गोंड का निधन,पीजीआई लखनऊ में ली अंतिम सांस

लखनऊ/सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के जनपद सोनभद्र के दुद्धी विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक विजय सिंह गोंड का...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
उप्र के दुद्धी विधायक विजय सिंह गोंड का निधन,पीजीआई लखनऊ में ली अंतिम सांस

मेरठ टीपी नगर: गौकशी के मामले में फरार चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

मेरठ। थाना टीपी नगर पुलिस द्वारा गौकशी के मामले में फरार चल रहे चार आरोपी गिरफ्तार किए हैं।थाना टीपीनगर...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ टीपी नगर: गौकशी के मामले में फरार चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

मेरठ: विपक्षी को फंसाने के लिए खुद की कार पर की फायरिंग, आरोपी शशांक गिरफ्तार

मेरठ। विपक्षी को फसाने के लिये स्वंय वादी द्वारा की गयी फायरिंग की घटना का खुलासा कर घटना में प्रयुक्त...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: विपक्षी को फंसाने के लिए खुद की कार पर की फायरिंग, आरोपी शशांक गिरफ्तार

राजधानी में कानून व्यवस्था पर सवाल, पूर्व सैनिक की सरेआम पिटाई

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से कानून-व्यवस्था को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। कुर्सी रोड पर एक...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
राजधानी में कानून व्यवस्था पर सवाल, पूर्व सैनिक की सरेआम पिटाई