'क्या गारंटी है कि पीएम मोदी के साथ नहीं करेंगे दुर्व्यवहार?' कंगना रनौत ने साधा विपक्ष पर निशाना
नई दिल्ली। संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ी एक संभावित अप्रत्याशित घटना और कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा संसद में पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की पुस्तक ‘फ़ोर स्टार्स ऑफ़ डेस्टिनी’ का उल्लेख किए जाने को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इन दोनों मुद्दों के बीच अब भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। कंगना रनौत ने कहा कि विपक्ष को पहले यह स्पष्ट गारंटी देनी चाहिए कि वह सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ किसी भी प्रकार का अनुचित व्यवहार नहीं करेगा।
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि विपक्ष ने मर्यादाओं की सारी सीमाएं लांघ दी हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थिति केवल संसद तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरा देश शर्मसार है। कंगना रनौत ने आरोप लगाया कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी हाल ही में संसद में एक अवैध और अनधिकृत पुस्तक लेकर पहुंचे, जिससे पूरी न्यायपालिका का अपमान हुआ। उनके अनुसार, राहुल गांधी पहले भी ऐसी हरकतें करते रहे हैं और बाद में माफी मांग लेते हैं।
ये भी पढ़ें यूएस-इंडिया ट्रेड डील से भारत का 2030 तक 250 बिलियन डॉलर का इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट का टारगेट बढ़ा
भाजपा सांसद ने कहा कि इस मामले में पेंगुइन पब्लिशिंग हाउस की ओर से भी स्पष्ट कर दिया गया है कि संबंधित पुस्तक पूरी तरह अवैध और अनधिकृत है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी स्वयं इस पूरे घटनाक्रम से शर्मिंदा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हर तरह की साजिश रची जा रही है।
कंगना रनौत ने आगे कहा कि जिस तरह से पहले सदन में अध्यक्ष की ओर कागज फेंके गए, टेबल पर चढ़कर हंगामा किया गया और उन पर हमला किया गया, वैसी ही हरकतें अगर प्रधानमंत्री के साथ की जाती हैं तो इसकी क्या गारंटी है कि स्थिति और गंभीर नहीं होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के संसद में प्रवेश से पहले उनकी सुरक्षा को लेकर स्पष्ट आश्वासन जरूरी है।
बता दें कि हफ्ते भर पहले संसद में राहुल गांधी पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद (एमएम) नरवणे की किताब 'फ़ोर स्टार्स ऑफ़ डेस्टिनी' को लेकर पहुंचे थे और सत्तादल पर जोरदार हमला किया था। उन्होंने कहा कि किताब अमेजन पर उपलब्ध है। इसी दौरान विपक्षी दलों ने मिलकर पीठासीन के सामने पेपर उछालकर हंगामा किया था, जिसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में चिंता जताई थी कि विपक्ष के सांसद मिलकर पीएम मोदी के साथ कुछ अप्रत्याशित कर सकते थे। बुधवार को पीएम मोदी को सदन में शामिल होना था।
अब पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की किताब को लेकर राहुल गांधी ने नया दावा किया है कि किताब में कुछ ऐसे लेख लिखे हैं, जो सत्ताधारी पार्टी को चिंता में डाल सकते हैं।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां