'4 हजार एकड़ की जमीन से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश,' सीएम के आरोप पर बोले सांसद गौरव गोगोई

On

प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने बजट को बताया 'ऐतिहासिक': पश्चिमी यूपी के विकास के लिए बनेगा 'गेमचेंजर' ये भी पढ़ें  प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने बजट को बताया 'ऐतिहासिक': पश्चिमी यूपी के विकास के लिए बनेगा 'गेमचेंजर'

असम। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सियासत गरमा गई और आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो चुका है। सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने एसआईटी का हवाला देते हुए कांग्रेस नेता और सांसद गौरव गोगोई पर पाकिस्तान कनेक्शन के गंभीर आरोप लगाए हैं, लेकिन सांसद गोगोई इस मामले में सफाई दे चुके हैं और उनका कहना है कि सीएम यह सब 4 हजार एकड़ की जमीन के मामले से असम की जनता का ध्यान भटकाने के लिए कर रहे हैं।

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर मुख्यमंत्री सरमा ने लगाया पाकिस्तानी लिंक का आरोप ये भी पढ़ें  कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर मुख्यमंत्री सरमा ने लगाया पाकिस्तानी लिंक का आरोप

मुख्यमंत्री के आरोप का पलटवार करते हुए गौरव गोगोई ने आईएएनएस से कहा, "मुझे खुशी है कि उन्होंने मेरी प्रेस कॉन्फ्रेंस को सुना, लेकिन मैं उन्हें बता दूं कि उनके द्वारा आयोजित 2 घंटे की प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाए गए आरोप निराधार और झूठे हैं, और मैं आरोपों के जवाब पहले ही दे चुका हूं। मैं तक्षशिला गया था, जो एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण शिक्षा केंद्र है, और मुझे लगता है कि जिसको भी मौका मिले, वो तक्षशिला जरूर जाए।

सपने में सांप का दिखना: क्या है इसका रहस्य, शुभ या अशुभ ? जानिए ज्योतिष और स्वप्न शास्त्र का गहन विश्लेषण ये भी पढ़ें  सपने में सांप का दिखना: क्या है इसका रहस्य, शुभ या अशुभ ? जानिए ज्योतिष और स्वप्न शास्त्र का गहन विश्लेषण

उन्होंने आगे कहा, "तक्षशिला इस्लामाबाद से दूर है, और मुझे लगता है कि सीएम ने असम की जनता को भ्रमित करने की कोशिश की, क्योंकि खुद के परिवार का नाम 4 हजार एकड़ की सरकारी जमीन को अवैध रूप से कब्जा करने के मामले में आया है। अब उन चीजों से जनता का ध्यान हटाने की कोशिश की जा रही है।"

पाकिस्तान जाने के सवाल का जवाब देते हुए गोगोई ने कहा, "शादी के कुछ महीनों बाद अपनी पत्नी के साथ पाकिस्तान गया था, और उस वक्त मेरी पत्नी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे प्रोग्राम का हिस्सा थीं। हम बाकी देशों के एनजीओ संगठन के साथ गए थे और यही जानना था कि वहां लोग कैसे रहते हैं और जीवन व्यापन कैसे करते हैं। हम किसी पाकिस्तानी के साथ, किसी भी तरह की मीटिंग का हिस्सा नहीं रहे थे।"

सिंगर जुबिन गर्ग की हत्या मामले पर गोगोई ने कहा, "जांच एजेंसी मामले को दबाने और सच को बाहर न लाने का प्रयास कर रही है, क्योंकि सिंगापुर की जांच एजेंसियों ने कुछ और बताया है और हमारे यहां की जांच एजेंसी कुछ और दावा कर रही है।"

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुँचाना और उन्हें दंडित कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता: एसएसपी

मुजफ्फरनगर: जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराधियों को उनके किए की सजा दिलाने के उद्देश्य...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुँचाना और उन्हें दंडित कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता:  एसएसपी

मीरापुर में ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शंखनाद: आरिफ और मनुश्री ने दौड़ में गाड़े जीत के झंडे

मीरापुर: ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें नन्हे खिलाड़ियों ने अपनी...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मीरापुर में ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शंखनाद: आरिफ और मनुश्री ने दौड़ में गाड़े जीत के झंडे

मुजफ्फरनगर में 'मुर्गों की लड़ाई' के 'फड़' पर पुलिस का छापा: सट्टेबाजों में मची भगदड़, 11 बाइक और ई-रिक्शा छोड़कर भागे आरोपी

   मुजफ्फरनगर: जनपद में सट्टेबाजी और जुए के अवैध कारोबार के खिलाफ एसएसपी संजय वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में 'मुर्गों की लड़ाई' के 'फड़' पर पुलिस का छापा: सट्टेबाजों में मची भगदड़, 11 बाइक और ई-रिक्शा छोड़कर भागे आरोपी

मुज़फ्फरनगर में तालाब पर अवैध कब्जे का प्रयास नाकाम: प्रशासन का गर्जा बुलडोजर, ढहाया अवैध निर्माण

चरथावल: क्षेत्र के गांव सैद नगला में सरकारी तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान बनाने के मंसूबों पर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में तालाब पर अवैध कब्जे का प्रयास नाकाम: प्रशासन का  गर्जा बुलडोजर, ढहाया अवैध निर्माण

मुजफ्फरनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी: सर्राफा बाजार में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, शत-प्रतिशत बरामदगी

मुजफ्फरनगर: जनपद में अपराध नियंत्रण और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
 मुजफ्फरनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी: सर्राफा बाजार में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, शत-प्रतिशत बरामदगी

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में AIMIM अध्यक्ष शौकत अली के 'हम दो, हमारे दो दर्जन' नारे से मचा सियासी घमासान, भड़की भाजपा, हिंदू संगठनों ने भी घेरा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एआईएमआईएम (AIMIM) के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के एक बेहद विवादित बयान ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में AIMIM अध्यक्ष शौकत अली के 'हम दो, हमारे दो दर्जन' नारे से मचा सियासी घमासान, भड़की भाजपा, हिंदू संगठनों ने भी घेरा

रामपुर में सीओ का जातिगत टिप्पणी वाला वीडियो वायरल, सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सीएम और डीजीपी से की गिरफ्तारी की मांग

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की मिलक तहसील से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला प्रकाश में आया है,...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
रामपुर में सीओ का जातिगत टिप्पणी वाला वीडियो वायरल, सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सीएम और डीजीपी से की गिरफ्तारी की मांग

अमरोहा में डीएम निधि गुप्ता वत्स का महा-निरीक्षण: गंदगी और सुस्ती देख भड़कीं जिलाधिकारी, अधिकारियों में मचा हड़कंप

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले की जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने सोमवार को ब्लॉक जोया कार्यालय, नगर पंचायत डिडौली...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
अमरोहा में डीएम निधि गुप्ता वत्स का महा-निरीक्षण: गंदगी और सुस्ती देख भड़कीं जिलाधिकारी, अधिकारियों में मचा हड़कंप

सहारनपुर: किसान सेना ने पटवारी पर कब्जा रोकने का आरोप लगाकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की

सहारनपुर। किसान सेना (अराजनैतिक) के बैनर तले आज कार्यकर्ताओं ने बडूली क्षेत्र के पटवारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: किसान सेना ने पटवारी पर कब्जा रोकने का आरोप लगाकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की

सर्वाधिक लोकप्रिय