महाराष्ट्र: शरद पवार पुणे के अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

On

 

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(राकांपा-एसपी) अध्यक्ष शरद पवार को सोमवार को खांसी और सीने में जकड़न की शिकायत के बाद जांच के लिए पुणे के रूबी अस्पताल में भर्ती कराया गया।डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है। इससे पहले डॉक्टरों का दल बारामती के गोविंद बाग में उनके घर जांच के लिए गया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


पार्टी नेता रोहित पवार ने बताया, "मैं सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि वे अस्पताल न आएं। उनकी हालत स्थिर है। चिंता करने की कोई बात नहीं है। आपको यहां नहीं आना चाहिए। उन्हें हल्की खांसी है। उन्हें कुछ दिनों के लिए यहां रखा जायेगा। वह आईसीयू में नहीं, बल्कि निजी कक्ष में हैं। हम सभी पवार साहब के स्वास्थ्य की जानकारी लेने रूबी अस्पताल आये हैं। वहां डॉ अभिजीत लोढ़ा हम सभी को शरद पवार की हालत के बारे में बतायेंगे।"

कानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: नशे के तस्करों से मिलीभगत पर दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित ये भी पढ़ें  कानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: नशे के तस्करों से मिलीभगत पर दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित


डॉ. अभिजीत लोढ़ा ने सोमवार शाम जानकारी दी, "ज़्यादा मेहनत करने से शरद पवार के सीने में जकड़न हो गयी है। हमने तमाम जांच कर लिये हैं। इलाज चल रहा है। अब उनकी हालत स्थिर है। विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद अगर ज़रूरत पड़ी तो हम इलाज में कोई बदलाव करेंगे। जब तक विस्तृत जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती हम और जानकारी नहीं दे सकते। जांच रिपोर्ट आने के बाद तय करेंगे कि क्या इलाज करना है या क्या बदलाव करने हैं। बाकी सब स्थिर है। चिंता की कोई बात नहीं है। पवार साहब अब एक निजी कक्ष में हैं, आईसीयू में नहीं हैं। अब चिंता की कोई बात नहीं है। वह सामान्य हैं। बात कर रहे हैं।"

जयशंकर ने फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा ये भी पढ़ें  जयशंकर ने फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा


शरद पवार की बेटी एवं पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने भी शरद पवार के स्वास्थ्य की जानकारी साझा की है। इसमें बताया गया है कि पवार को सीने में जकड़न हो रही है और उन्हें पांच दिन के एंटीबायोटिक्स कोर्स की सलाह दी गयी है।
उन्होंने अपने पिता का इलाज कर रही मेडिकल टीम का भी शुक्रिया अदा किया और शुभकामनाओं तथा समर्थन के लिए सभी को धन्यवाद दिया। सुश्री सुले ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया, "बाबा को सीने में जकड़न है। पांच दिनों तक एंटीबायोटिक्स की जरूरत है। अच्छी बात ये है कि बाकी सभी वायरल पैरामीटर सामान्य हैं। आप सभी का शुभकामनाओं और समर्थन के लिए धन्यवाद। सभी डॉक्टरों का दिल से धन्यवाद।"

जौनपुर: होटल के बाहर शादी के पंडाल में लगी आग, दूर तक दिखे धुएं के गुब्बारे ये भी पढ़ें  जौनपुर: होटल के बाहर शादी के पंडाल में लगी आग, दूर तक दिखे धुएं के गुब्बारे

Views: 64

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मेरठ के नामचीन होटल में फिल्म निर्देशक के कमरे से लाखों की चोरी, एसी ठीक करने आए कर्मचारियों पर शक

मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के बिजली बंबा बाईपास स्थित एक प्रतिष्ठित होटल में ठहरे मुंबई के सुप्रसिद्ध फिल्म निर्देशक सिद्धार्थ...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के नामचीन होटल में फिल्म निर्देशक के कमरे से लाखों की चोरी, एसी ठीक करने आए कर्मचारियों पर शक

'उंगलियां काट देंगे' टिप्पणी पर रामकृपाल यादव का कल्याण बनर्जी को जवाब, 'बंगाल की जनता टीएमसी को हैसियत बता देगी'

पटना । बिहार सरकार में मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता रामकृपाल यादव ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
'उंगलियां काट देंगे' टिप्पणी पर रामकृपाल यादव का कल्याण बनर्जी को जवाब, 'बंगाल की जनता टीएमसी को हैसियत बता देगी'

भारत के पास 250 मिलियन बैरल कच्चा तेल, 7–8 सप्ताह का बफर मौजूद

नई दिल्ली। शीर्ष सरकारी सूत्रों ने इस आशंका को खारिज किया कि मौजूदा वैश्विक ऊर्जा स्थिति भारत के लिए संकट...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
भारत के पास 250 मिलियन बैरल कच्चा तेल, 7–8 सप्ताह का बफर मौजूद

जन औषधि दिवस : पीएम मोदी ने कहा, 'हर नागरिक को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराना हमारी प्रतिबद्धता'

  नई दिल्ली। जन औषधि दिवस 2026 के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
जन औषधि दिवस : पीएम मोदी ने कहा, 'हर नागरिक को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराना हमारी प्रतिबद्धता'

पाचन को मजबूत कर दिल की सेहत सुधारता है फालसा, गर्मियों में वरदान से कम नहीं

नई दिल्ली। गर्मी का मौसम शुरू होते ही सबसे बड़ी चुनौती एनर्जी पाने की होती है। ऐसे में बाजारों में...
हेल्थ 
पाचन को मजबूत कर दिल की सेहत सुधारता है फालसा, गर्मियों में वरदान से कम नहीं

उत्तर प्रदेश

मेरठ के नामचीन होटल में फिल्म निर्देशक के कमरे से लाखों की चोरी, एसी ठीक करने आए कर्मचारियों पर शक

मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के बिजली बंबा बाईपास स्थित एक प्रतिष्ठित होटल में ठहरे मुंबई के सुप्रसिद्ध फिल्म निर्देशक सिद्धार्थ...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के नामचीन होटल में फिल्म निर्देशक के कमरे से लाखों की चोरी, एसी ठीक करने आए कर्मचारियों पर शक

सहारनपुर: आईआरएस अधिकारी ऋषभ जैन ने यूपीएससी में गाड़ा झंडा, अब संभालेंगे पुलिस सेवा की कमान

सहारनपुर। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम घोषित किए जाने के साथ ही सहारनपुर के राघवपुरम...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: आईआरएस अधिकारी ऋषभ जैन ने यूपीएससी में गाड़ा झंडा, अब संभालेंगे पुलिस सेवा की कमान

मुरादाबाद के एसपी क्राइम सुभाषचंद्र गंगवार के बेटे ने यूपीएससी में हासिल की 84वीं रैंक, दूसरे प्रयास में मिली बड़ी सफलता

मुरादाबाद में तैनात पुलिस अधीक्षक (क्राइम) सुभाषचंद्र गंगवार के बेटे सृजित कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद के एसपी क्राइम सुभाषचंद्र गंगवार के बेटे ने यूपीएससी में हासिल की 84वीं रैंक, दूसरे प्रयास में मिली बड़ी सफलता

बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

बिजनौर। जनपद के नांगल क्षेत्र में होली के त्योहार के दिन एक दुखद हादसा सामने आया है। रंग खेलने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं