मुजफ्फरनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी: सर्राफा बाजार में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, शत-प्रतिशत बरामदगी

शर्मा जी ज्वैलर्स से चोरी हुई 5 सोने की अंगूठियां बरामद; चरथावल रोड पर घेराबंदी कर नाहिद हसन को दबोचा

मुजफ्फरनगर: जनपद में अपराध नियंत्रण और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने शहर के व्यस्ततम सर्राफा बाजार में हुई चोरी का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न केवल शातिर चोर को गिरफ्तार किया, बल्कि दुकान से चोरी की गई सोने की सभी 5 अंगूठियां भी बरामद कर ली हैं।

घटना के अनुसार, मोती महल निवासी सर्राफ नवीन कुमार शर्मा (शर्मा जी ज्वैलर्स) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 2 फरवरी 2026 को एक अज्ञात व्यक्ति उनकी नजर बचाकर दुकान से 5 सोने की अंगूठियां चोरी कर ले गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजय कुमार वर्मा ने खुलासे के सख्त निर्देश दिए थे। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत और सीओ सिटी सिद्धार्थ मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी बबलू सिंह वर्मा की टीम ने मुखबिर और सर्विलांस की मदद से जांच शुरू की।

अगले हफ्ते महंगाई के नए आंकड़े, भारत-अमेरिका ट्रेड डील के डिटेल्स समेत ये अहम ट्रिगर्स तय करेंगे बाजार की दिशा ये भी पढ़ें  अगले हफ्ते महंगाई के नए आंकड़े, भारत-अमेरिका ट्रेड डील के डिटेल्स समेत ये अहम ट्रिगर्स तय करेंगे बाजार की दिशा

सोमवार को पुलिस टीम ने सटीक सूचना पर चरथावल रोड से न्याजूपुरा जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर अभियुक्त नाहिद हसन (28 वर्ष) पुत्र यूनुस, निवासी ग्राम नगला रियावली (थाना रतनपुरी) को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी की गई पांचों अंगूठियां बरामद हुईं, जिनमें 3 महिलाओं की और 2 पुरुषों की अंगूठियां शामिल हैं। अभियुक्त ने पूछताछ में अपना जुर्म कुबूल कर लिया है, जिसके बाद पुलिस ने उसे विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।

दिल्ली खेल महाकुंभ के ब्रांड एंबेसडर बने शिखर धवन, सरकार का जताया आभार   ये भी पढ़ें  दिल्ली खेल महाकुंभ के ब्रांड एंबेसडर बने शिखर धवन, सरकार का जताया आभार  

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

तहसील खतौली में भ्रष्टाचार के विरुद्ध अधिवक्ताओं का आंदोलन सातवें दिन भी प्रचंड: आर-पार की जंग का ऐलान, लखनऊ कूच की तैयारी

मुजफ्फरनगर: तहसील खतौली में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार और अधिकारियों की कार्यशैली के विरोध में अधिवक्ताओं का आंदोलन सोमवार को सातवें...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
तहसील खतौली में भ्रष्टाचार के विरुद्ध अधिवक्ताओं का आंदोलन सातवें दिन भी प्रचंड: आर-पार की जंग का ऐलान, लखनऊ कूच की तैयारी

अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुँचाना और उन्हें दंडित कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता: एसएसपी

मुजफ्फरनगर: जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराधियों को उनके किए की सजा दिलाने के उद्देश्य...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुँचाना और उन्हें दंडित कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता:  एसएसपी

मीरापुर में ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शंखनाद: आरिफ और मनुश्री ने दौड़ में गाड़े जीत के झंडे

मीरापुर: ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें नन्हे खिलाड़ियों ने अपनी...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मीरापुर में ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शंखनाद: आरिफ और मनुश्री ने दौड़ में गाड़े जीत के झंडे

मुजफ्फरनगर में 'मुर्गों की लड़ाई' के 'फड़' पर पुलिस का छापा: सट्टेबाजों में मची भगदड़, 11 बाइक और ई-रिक्शा छोड़कर भागे आरोपी

   मुजफ्फरनगर: जनपद में सट्टेबाजी और जुए के अवैध कारोबार के खिलाफ एसएसपी संजय वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में 'मुर्गों की लड़ाई' के 'फड़' पर पुलिस का छापा: सट्टेबाजों में मची भगदड़, 11 बाइक और ई-रिक्शा छोड़कर भागे आरोपी

मुज़फ्फरनगर में तालाब पर अवैध कब्जे का प्रयास नाकाम: प्रशासन का गर्जा बुलडोजर, ढहाया अवैध निर्माण

चरथावल: क्षेत्र के गांव सैद नगला में सरकारी तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान बनाने के मंसूबों पर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में तालाब पर अवैध कब्जे का प्रयास नाकाम: प्रशासन का  गर्जा बुलडोजर, ढहाया अवैध निर्माण

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में AIMIM अध्यक्ष शौकत अली के 'हम दो, हमारे दो दर्जन' नारे से मचा सियासी घमासान, भड़की भाजपा, हिंदू संगठनों ने भी घेरा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एआईएमआईएम (AIMIM) के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के एक बेहद विवादित बयान ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में AIMIM अध्यक्ष शौकत अली के 'हम दो, हमारे दो दर्जन' नारे से मचा सियासी घमासान, भड़की भाजपा, हिंदू संगठनों ने भी घेरा

रामपुर में सीओ का जातिगत टिप्पणी वाला वीडियो वायरल, सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सीएम और डीजीपी से की गिरफ्तारी की मांग

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की मिलक तहसील से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला प्रकाश में आया है,...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
रामपुर में सीओ का जातिगत टिप्पणी वाला वीडियो वायरल, सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सीएम और डीजीपी से की गिरफ्तारी की मांग

अमरोहा में डीएम निधि गुप्ता वत्स का महा-निरीक्षण: गंदगी और सुस्ती देख भड़कीं जिलाधिकारी, अधिकारियों में मचा हड़कंप

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले की जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने सोमवार को ब्लॉक जोया कार्यालय, नगर पंचायत डिडौली...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
अमरोहा में डीएम निधि गुप्ता वत्स का महा-निरीक्षण: गंदगी और सुस्ती देख भड़कीं जिलाधिकारी, अधिकारियों में मचा हड़कंप

सहारनपुर: किसान सेना ने पटवारी पर कब्जा रोकने का आरोप लगाकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की

सहारनपुर। किसान सेना (अराजनैतिक) के बैनर तले आज कार्यकर्ताओं ने बडूली क्षेत्र के पटवारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: किसान सेना ने पटवारी पर कब्जा रोकने का आरोप लगाकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की

सर्वाधिक लोकप्रिय