तहसील खतौली में भ्रष्टाचार के विरुद्ध अधिवक्ताओं का आंदोलन सातवें दिन भी प्रचंड: आर-पार की जंग का ऐलान, लखनऊ कूच की तैयारी
एसडीएम और तहसीलदार कोर्ट के पेशकारों को हटाने की मांग पर अड़े वकील; जानसठ बार एसोसिएशन के समर्थन से आंदोलन हुआ और भी व्यापक
मुजफ्फरनगर: तहसील खतौली में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार और अधिकारियों की कार्यशैली के विरोध में अधिवक्ताओं का आंदोलन सोमवार को सातवें दिन भी पूरी मजबूती के साथ जारी रहा। एक सप्ताह से जारी निरंतर धरने और नारेबाजी के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस समाधान न निकलने से अधिवक्ताओं में भारी रोष है। सोमवार को बार एसोसिएशन खतौली के बैनर तले वकीलों ने तहसील परिसर में पैदल मार्च निकालकर भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।
ये भी पढ़ें यूएस-इंडिया ट्रेड डील से भारत का 2030 तक 250 बिलियन डॉलर का इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट का टारगेट बढ़ाआंदोलन को अब लखनऊ तक ले जाने की तैयारी की जा रही है, जहां अधिवक्ता प्रमुख सचिव, कार्मिक एवं नियुक्ति विभाग से मिलकर अपनी शिकायत दर्ज कराएंगे। इस लड़ाई में जानसठ तहसील बार एसोसिएशन ने भी अपना समर्थन देते हुए दो दिवसीय हड़ताल का निर्णय लिया है। पूर्व महासचिव सचिन आर्य ने कहा कि सात दिनों से धरना जारी है लेकिन उच्चाधिकारियों का न आना प्रशासन की संवेदनहीनता को दर्शाता है। प्रदर्शन में पूर्व अध्यक्ष जगदीश आर्य, सरदार जितेंद्र सिंह, नवीन उपाध्याय सहित सैकड़ों अधिवक्ता शामिल रहे और मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को और उग्र करने की चेतावनी दी।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
वरिष्ठ पत्रकार आरिफ सिद्दीकी पिछले 32 वर्षों से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार के एक अभिन्न स्तंभ हैं। मुज़फ्फरनगर के खतौली क्षेत्र की ज़मीनी समस्याओं और विकास के मुद्दों पर उनकी पकड़ बेमिसाल है। तीन दशकों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारिता करियर में उन्होंने हमेशा सत्य और निष्पक्षता का मार्ग चुना है। विश्वसनीय रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय विषयों पर उनकी गहरी समझ उन्हें क्षेत्र के सबसे अनुभवी पत्रकारों की श्रेणी में खड़ा करती है। खतौली की खबरों के लिए उनसे 9897846483 पर संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियां