मुजफ्फरनगर में गंदे पानी के बीच खाट बिछाकर ग्रामीणों का अनोखा सत्याग्रह जारी, अधिकारियों की मान-मनौव्वल भी रही बेअसर
तालाब पर कब्जे से 'दरिया' बना सिकंदरपुर का मुख्य मार्ग; दूसरे दिन भी गंदे पानी में सोकर ग्रामीणों ने जताया भारी रोष
मुजफ्फरनगर- भोपा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सिकंदरपुर में प्रशासन की अनदेखी के खिलाफ ग्रामीणों ने बगावत का बिगुल फूंक दिया है। सीकरी मार्ग पर पिछले लंबे समय से हो रहे जलभराव से तंग आकर ग्रामीणों ने विरोध का ऐसा तरीका निकाला जिसने जिले के आला अधिकारियों की नींद उड़ा दी है। ग्रामीण सोमवार को लगातार दूसरे दिन भी सड़क पर जमा गंदे और बदबूदार पानी के बीच चारपाई बिछाकर धरने पर डटे रहे। ग्रामीणों का कहना है कि जब प्रशासन उन्हें नारकीय जीवन जीने पर मजबूर कर सकता है, तो वे भी इस गंदगी के बीच ही अपना हक मांगेंगे।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के सार्वजनिक तालाब पर दबंगों द्वारा किए गए अतिक्रमण की वजह से पानी की निकासी पूरी तरह ठप हो गई

है। इसका खामियाजा राहगीरों और ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। हालात इतने बदतर हैं कि श्रद्धालु मंदिर नहीं जा पा रहे हैं और छात्रों का कॉलेज जाना दूभर हो गया है। आए दिन बाइक सवार इस गंदे पानी में फिसलकर घायल हो रहे हैं, लेकिन शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
मामले की गूँज जब जिला मुख्यालय तक पहुँची, तो ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अपराजिता आर्यन प्रशासनिक टीम और भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही राजस्व टीम द्वारा पैमाइश कराकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। हालांकि, ग्रामीणों ने स्पष्ट कर दिया कि वे कागजी आश्वासनों से उठने वाले नहीं हैं; जब तक धरातल पर काम शुरू नहीं होता, उनका "खाट सत्याग्रह" जारी रहेगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां