Sunday, May 5, 2024

मेरठ में बड़े भाई की हत्या का आरोपी बीएसएफ का जवान गिरफ्तार

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। जनपद के बहसूमा में हुई विपिन भाटी की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी छोटे भाई अरविंद भाटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने उसके पास से तमंचा भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी भाई अरविंद भाटी ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने संपत्ति के विवाद में बड़े भाई की गोली मारकर हत्या की थी। आरोपी अरविंद भाटी बीएसएफ में नौकरी करता है। वह घर पर छुट्टी आया हुआ है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

बहसूमा क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात निवासी ऋषिपाल के दोनों बेटों विपिन और अरविंद के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। पिता ऋषिपाल ने भी यह घोषणा कर दी थी कि वह सारी संपत्ति छोटे पुत्र अरविंद के नाम करेगा। छोटे भाई प्रवीण के बच्चों की परवरिश कर रहे विपिन को यह बात नागवार गुजरी। उसने विरोध किया तो दोनों के बीच तल्खी और अधिक बढ़ गई थी।

ऋषिपाल के पास 32 बीघा कृषि भूमि है। उसके मझले पुत्र प्रवीण की पांच वर्ष पूर्व बीमारी के चलते मौत हो गई थी। कृषि कार्य बड़ा पुत्र विपिन संभालता था। साथ ही वह छोटे भाई प्रवीण की दो पुत्री और एक पुत्र की परवरिश भी वह कर रहा था। जबकि बीएसएफ में तैनात अरविंद की पोस्टिंग वर्तमान में आसाम में चल रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय