Saturday, April 27, 2024

प्रभु श्रीराम के बताये मार्ग पर चलने से ही नैतिकता, चरित्र निर्माण संभवः अनिल रॉयल 

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
मुज़फ्फरनगर। दशहरा पर्व पर प्रभु श्रीराम की लंका पर विजय के साथ ही बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व समाज में नैतिकता, चरित्र निर्माण, शांति व सुख  समृद्धि लेकर आये, ऐसी कामना करनी चाहिए। देश-प्रदेश व जनपद  के लिए आने वाला समय समृद्धिकारक हो, इसका सामूहिक प्रयास किया जाना चाहिए।
उक्त विचार दैनिक राॅयल बुलेटिन के प्रधान सम्पादक अनिल राॅयल ने गांधी कालोनी के एसडी गर्ल्स इंटर कालेज में दशहरा उत्सव मेले के उदघाटन समारोह में  व्यक्त किये।
 श्री सनातन धर्म लक्ष्मी नारायण मंदिर रामलीला कमैटी गांधी कालोनी द्वारा  आज दशहरा उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि दैनिक राॅयल बुलेटिन के प्रधान सम्पादक अनिल राॅयल ने फीता काटकर मेले का उदघाटन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अनिल राॅयल ने कहा कि दशहरा पर्व प्रभु श्रीराम की लंका पर विजय का उत्सव है। प्रभु श्रीराम ने लंकापति रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद का वध कर  बुराई का अंत किया था और अच्छाई पर जीत हासिल की थी।
 उन्होंने कहा कि गांधी कालोनी में श्रीराम लीला कमैटी ने दशहरा महोत्सव का आयोजन किया है, जिसमें हजारों की भीड़ उमडी है। आज का यह उत्सव प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलने का अवसर है। प्रभु श्रीराम के बताये मार्ग पर चलते हुए समाज में नैतिकता, चरित्र निर्माण, शांति व सुख समृद्धि बनी रहे, ऐसे प्रयास सभी को करने चाहिए। सभी के सामूहिक प्रयास से राष्ट्र, जनपद व क्षेत्र में सुख समृद्धि बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि रावण दहन केवल इस बात का प्रतीक है कि हमें अपने अंदर की बुराईयों का अंत करना है और अच्छाईयां को उजागर कर देश व समाज की भलाई के लिये कार्य करते रहना है।
इस अवसर पर अतिथि के रूप में उद्योगपति राकेश बिंदल,रघुराज गर्ग व अभिनव स्वरूप ने भी अपने विचार रखे। इससे पूर्व गांधी  कालोनी के लक्ष्मी नारायण मंदिर पर रामलीला कमैटी के पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री संजीव बलियान,राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल,अनिल राॅयल, राकेश बिन्दल,रघुराज गर्ग, अशोक बाठला व अभिनव स्वरूप का पगडी व माला पहनाकर स्वागत किया। यहां अतिथियों  ने प्रभु श्रीराम परिवार की आरती उतारी और  उन्हें रथ पर सवार कराया। बैंडबाजों के साथ गांधी कालोनी मैन रोड से होते हुए अतिथि प्रभु श्रीराम के रथ के साथ एसडी गर्ल्स इंटर कालेज में दशहरा महोत्सव में पहुंचे। यहां पर श्रीराम व रावण की सेना के बीच प्रतीकात्मक युद्ध का मंचन भी किया गया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा पूजन किया गया और उसके बाद रावण, कुुंभकर्ण, मेघनाद के पुतलों का मुख्य अतिथि अनिल राॅयल, राकेश बिंदल, अशोक बाठला व अभिनव स्वरूप ने तीर मारकर दहन किया। मंच संचालन प्रवीण भाटिया ने किया।
 दशहरा उत्सव कार्यक्रम में रामलीला कमैटी के अध्यक्ष राकेश हुडिया, उपाध्यक्ष जगदीश बिंद्रा, विवेक चुघ, प्रेमी छाबडा, महासचिव विनोद छाबडा, सहसचिव घनश्याम हसीजा, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश कुरडा, राजकुमार साहनी के अलावा सुखदर्शन बेदी,पवन अरोरा, धनप्रीत बेदी,हरप्रीत सिंह, सुदेश बख्शी, भवानी मलिक, हरिकिशन गुलाटी, पवन छाबडा,राकेश ढिंगर,सागर वत्स, नवनीत लौ, सुरेन्द्र इसपुजानी, सचिन छाबडा, नरेश चौधरी, मुकुल दुआ, मोहन लाल मोनी, सुदर्शन राॅय छाबडा, राजेश अरोरा, ओमप्रकाश छाबडा, राजेश जुनेजा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय