जल्द निपटा लें अपने बैंक से संबंधित काम, फरवरी में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहाँ देखें पूरी जानकारी

नई दिल्ली, डिजिटल बैंकिंग लेनदेन के इस दौर में आवश्यक कामकाज को निपटाने के लिए यदि आपको बैंक जाना बेहद जरूरी हो, तो यह आपके काम की खबर है। दरअसल फरवरी महीने के 28 दिनों में से 10 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। ऐसे में फरवरी की बैंक छुट्टियों पर आप एक नजर डाल लें, […]
नई दिल्ली, डिजिटल बैंकिंग लेनदेन के इस दौर में आवश्यक कामकाज को निपटाने के लिए यदि आपको बैंक जाना बेहद जरूरी हो, तो यह आपके काम की खबर है। दरअसल फरवरी महीने के 28 दिनों में से 10 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। ऐसे में फरवरी की बैंक छुट्टियों पर आप एक नजर डाल लें, ताकि आपको परेशानियों का सामना न करना पड़े।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की ओर से जारी फरवरी के लिए बैंकों की छुट्टियों की सूची के मुताबिक अलग-अलग राज्यों में त्योहारों की वजह से बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी।
ये भी पढ़ें देश भर के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, जमाखोरी से बचें: पेट्रोलियम मंत्रालय फरवरी में कुल 10 दिन की छुट्टियों में महीने के दूसरे और चौथे शनिवार और प्रत्येक रविवार को मिलाकर पांच दिन का अवकाश भी शामिल है। हालांकि, इस दौरान लोगों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए ऑनलाइन बैंकिंग सेवा और एटीएम सर्विस चालू रहेगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां