पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्चा तेल प्रति बैरल करीब 86 डॉलर पर

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले 24 घंटे में ब्रेंट क्रूड मामूली गिरावट के साथ 86 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 79 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार कर रहा है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने घरेलू बाजार में पेट्रोल […]
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले 24 घंटे में ब्रेंट क्रूड मामूली गिरावट के साथ 86 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 79 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार कर रहा है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है।
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक सोमवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये,डीजल 89.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें देश भर के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, जमाखोरी से बचें: पेट्रोलियम मंत्रालय अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के पहले दिन शुरुआती कारोबार के दौरान ब्रेंट क्रूड 0.77 डॉलर यानी 0.79 फीसदी की गिरावट के साथ 85.62 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 0.79 डॉलर यानी 0.99 फीसदी फिसलकर 78.93 डॉलर प्रति बैरल के करीब ट्रेंड कर रहा है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां