शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर बिकवाली का दबाव

On

नई दिल्ली। कमजोर ग्लोबल संकेतों का असर आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार पर भी नजर आ रहा है। घरेलू शेयर बाजार उतार-चढ़ाव का सामना करते हुए कारोबार की शुरुआत से ही लगातार दबाव में बना हुआ है। बाजार में बिकवाली का दबाव अधिक होने की वजह से शुरुआती 1 घंटे का […]

नई दिल्ली। कमजोर ग्लोबल संकेतों का असर आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार पर भी नजर आ रहा है। घरेलू शेयर बाजार उतार-चढ़ाव का सामना करते हुए कारोबार की शुरुआत से ही लगातार दबाव में बना हुआ है। बाजार में बिकवाली का दबाव अधिक होने की वजह से शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.34 प्रतिशत की कमजोरी के साथ और निफ्टी 0.46 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

पहले 1 घंटे के कारोबार के दौरान स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से इंडसइंड बैंक, अडाणी पोर्ट्स, आईटीसी, हीरो मोटोकॉर्प और एक्सिस बैंक के शेयर 2.39 प्रतिशत से लेकर 1.07 प्रतिशत तक की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर अडाणी इंटरप्राइजेज, डिवीज लेबोरेट्रीज, आयशर मोटर्स, जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा स्टील के शेयर 5.77 प्रतिशत से लेकर 1.87 प्रतिशत तक की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

सोना खरीदने का सही मौका..सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में मामूली गिरावट ये भी पढ़ें  सोना खरीदने का सही मौका..सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में मामूली गिरावट

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 1,940 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,100 शेयर मुनाफा कमाकर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 840 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 9 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में और 21 शेयर बिकवाली के दबाव के कारण लाल निशान में बने हुए थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 13 शेयर हरे निशान में और 37 शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे थे।

शीर्ष 10 की छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 3,00,706 करोड़ रुपये घटा ये भी पढ़ें  शीर्ष 10 की छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 3,00,706 करोड़ रुपये घटा

वैश्विक स्तर पर बिकवाली के दबाव की वजह से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने भी आज सपाट स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। ये सूचकांक 5.33 अंक की मामूली बढ़त के साथ 60,847.21 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से पहले 20 मिनट के कारोबार में ही सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा गिरकर 60,438.14 अंक तक पहुंच गया।

शेयर बाजार में जोरदार वापसी: सेंसेक्स 650 अंक उछला, निफ्टी 25,600 के पार, पावर ग्रिड और एचडीएफसी बैंक रहे टॉप गेनर्स ये भी पढ़ें  शेयर बाजार में जोरदार वापसी: सेंसेक्स 650 अंक उछला, निफ्टी 25,600 के पार, पावर ग्रिड और एचडीएफसी बैंक रहे टॉप गेनर्स

इस गिरावट के बाद खरीदारों ने बाजार में लिवाली का जोर बनाने की कोशिश भी की, जिससे इसकी स्थिति में कुछ देर के लिए मामूली सुधार भी हुआ। लेकिन बिकवाली के दबाव की वजह से सेंसेक्स हरे निशान तक नहीं पहुंच सका। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 206.94 अंक की कमजोरी के साथ 60,634.94 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी पर भी आज शुरुआती कारोबार से ही दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। ये सूचकांक 35.50 अंक टूट कर 17,818.55 अंक के स्तर पर खुला। बिकवाली के दबाव की वजह से शुरुआती कारोबार में निफ्टी में भी जोरदार गिरावट आई। पहले 20 मिनट के कारोबार में ही ये सूचकांक 140 अंक से ज्यादा गिरकर 17,712.75 अंक तक पहुंच गया।

हालांकि इस गिरावट के बाद बाजार में शुरू हुई खरीदारी से निफ्टी को भी कुछ सहारा मिलता नजर आया। लेकिन बिकवाली के दबाव की वजह से ये सूचकांक ज्यादा रिकवरी करने में सफल नहीं हो सका। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 81.25 अंक की कमजोरी के साथ 17,772.80 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच आज प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार ने भी मामूली बढ़त के साथ सपाट स्तर पर कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 56.92 अंक यानी 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,898.80 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 14.40 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,868.40 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 909.64 अंक यानी 1.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,841.88 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 243.65 अंक यानी 1.38 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,854.05 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

सहारनपुर : जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना कार्यालयों पर जनसुनवाई की गई

सहारनपुर।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनन्दन के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना कार्यालयों पर  
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना कार्यालयों पर जनसुनवाई की गई

अबू धाबी में गूंजा मुजफ्फरनगर का नाम, डॉ. दानिश खान बने स्कीट शूटिंग चैंपियन

मुजफ्फरनगर। जनपद के प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. दानिश खान ने अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में भारत का परचम लहराया है। अबू...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
अबू धाबी में गूंजा मुजफ्फरनगर का नाम, डॉ. दानिश खान बने स्कीट शूटिंग चैंपियन

शमसाबाद स्टेशन पर ट्रेन रोकने पहुंचे भाकियू कार्यकर्ता, समझाने पर स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंप कर लौटे

फर्रुखाबाद।  उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में क्षेत्रीय जनता की लंबे समय से चली आ रही ट्रेन ठहराव की माँग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
शमसाबाद स्टेशन पर ट्रेन रोकने पहुंचे भाकियू कार्यकर्ता, समझाने पर स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंप कर लौटे

मुजफ्फरनगर: युवक पर सरेराह फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई बदमाशों की दुस्साहस भरी करतूत

मुजफ्फरनगर। जनपद के बुढाना कोतवाली क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों का आतंक देखने को मिला है। सोमवार को मदवाड़ा रोड पर...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: युवक पर सरेराह फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई बदमाशों की दुस्साहस भरी करतूत

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर की याचिका पर मंदिरा कपूर को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर की अपनी ननद के खिलाफ दायर...
Breaking News  राष्ट्रीय 
दिल्ली हाई कोर्ट ने दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर की याचिका पर मंदिरा कपूर को जारी किया नोटिस

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर : जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना कार्यालयों पर जनसुनवाई की गई

सहारनपुर।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनन्दन के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना कार्यालयों पर  
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना कार्यालयों पर जनसुनवाई की गई

शमसाबाद स्टेशन पर ट्रेन रोकने पहुंचे भाकियू कार्यकर्ता, समझाने पर स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंप कर लौटे

फर्रुखाबाद।  उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में क्षेत्रीय जनता की लंबे समय से चली आ रही ट्रेन ठहराव की माँग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
शमसाबाद स्टेशन पर ट्रेन रोकने पहुंचे भाकियू कार्यकर्ता, समझाने पर स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंप कर लौटे

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ: वियतनाम में छात्र एक्सचेंज और सेमेस्टर अध्ययन का मौका

मेरठ। वियतनाम से आए प्रोफेसर माजो जार्ज ने विभिन्न विभागों में छात्र छात्राओं से की बातचीत की।चौधरी चरण सिंह...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ: वियतनाम में छात्र एक्सचेंज और सेमेस्टर अध्ययन का मौका

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित नजरबंद, विधानसभा घेराव से पहले प्रशासन की कार्रवाई

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित को मनरेगा बचाओ आंदोलन के तहत लखनऊ में प्रस्तावित...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित नजरबंद, विधानसभा घेराव से पहले प्रशासन की कार्रवाई

सर्वाधिक लोकप्रिय