Monday, April 28, 2025

कांग्रेस ने सचिन पायलट सहित दिल्ली में बनाये तीन पर्यवेक्षक

नयी दिल्ली – कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता सचिन पायलट सहित तीन नेताओं को दिल्ली की तीन संसदीय सीटों के चुनावों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने इन नामों को मंजूरी दी है और सभी को तत्काल प्रभाव से काम शुरू करने के लिए कहा है।

उन्होंने बताया कि पार्टी ने सचिन पायलट को उत्तर पूर्वी दिल्ली, हाल में कांग्रेस में लौटे चौधरी वीरेंद्र सिंह को उत्तर पश्चिम दिल्ली तथा डॉ सीपी जोशी को चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

[irp cats=”24”]

कांग्रेस महासचिव ने बताया कि पार्टी ने वरिष्ठ नेता हरीश चौधरी को पंजाब मैं आम चुनाव के लिए कांग्रेस का विशेष पर्यवेक्षक बनाया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय