गाजियाबाद में ट्रॉनिका सिटी की फैक्ट्री में भीषण आग! 12 फायर टेंडर से 6 घंटे में बुझी लपटें, टीन शेड भरभराकर गिरा
गाजियाबाद। लोनी के ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार रात कपड़े के थैले और कैरी बैग बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई आग इतनी विकराल थी कि फैक्ट्री का पूरा अस्थायी टीन शेड कुछ ही देर में भरभराकर जमीन पर गिर गया। हादसे में फैक्ट्री में रखा अधिकांश तैयार व कच्चा माल और मशीनरी जलकर नष्ट हो गई। राहत की बात रही कि घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ और आसपास की फैक्ट्रियां भी आग की चपेट में आने से बच गईं।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे लोनी फायर स्टेशन (ट्रॉनिका सिटी) को सेक्टर A-3 स्थित प्लॉट नंबर D-12 पर संचालित R And R INC. फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही ट्रॉनिका सिटी फायर स्टेशन से तीन फायर टेंडर मौके के लिए रवाना किए गए करीब तीन किलोमीटर की दूरी तय कर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे तो करीब 2500 वर्ग मीटर के भूखंड पर बने अस्थायी टीन शेड के पूरे फैक्ट्री क्षेत्र में आग लगी हुई थी।
ये भी पढ़ें गाजियाबाद में ट्रांसफार्मर में घुसा युवक, करंट लगने से मौत; पास से कटर, प्लास और कटे तार मिलेफायरकर्मियों के अनुसार फैक्ट्री के एक मुख्य गेट पर अंदर से कुंडी लगी थी जबकि दूसरे गेट पर बाहर से ताला लगा हुआ था। उस समय फैक्ट्री में कोई सुरक्षा कर्मी भी मौजूद नहीं था। दमकल टीमों ने दोनों तरफ से हौज पाइप की लाइन बिछाकर आग बुझाने का काम शुरू किया।
आग के विकराल रूप को देखते हुए अतिरिक्त दमकल वाहन मंगाए गए। खेकड़ा साहिबाबाद वैशालीn कोतवाली और गौतमबुद्ध नगर से फायर टेंडर और वाटर बाउजर मौके पर भेजे गए। कुल 12 फायर टेंडर वाटर बाउजर की मदद से चारों तरफ से आग पर पानी और फोम कंपाउंड का इस्तेमाल किया गया
आग बुझाने के दौरान फैक्ट्री का पूरा टीन शेड और दीवारों का कुछ हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया इससे अंदर रखा माल मलबे के नीचे दब गया और आग बुझाने के लिए अंदर जाने का रास्ता भी बंद हो गया। इसके बाद दमकल अधिकारियों के निर्देशन में जेसीबी की मदद से पीछे की दीवार गिराकर रास्ता बनाया गया और पीछे से भी दो हौज पाइप लाइन बिछाकर आग पर लगातार पानी डाला गया।
करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। शनिवार सुबह करीब 4 बजे सभी फायर सर्विस यूनिट अपने-अपने फायर स्टेशनों के लिए रवाना हुईं।
प्रारंभिक जांच में आग का संभावित कारण इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारण की जांच की जा रही है। अग्निशमन एवं बचाव कार्य के दौरान स्थानीय पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद रही।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां