गाजियाबाद में ई-रिक्शा चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन शातिर चोर गिरफ्तार
गाजियाबाद। थाना सिहानीगेट पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का एक ई-लोडर बरामद किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में दीपक, धर्मेन्द्र और फुरकान शामिल हैं। दीपक मूल रूप से अलापुर ककराला, बदायू का रहने वाला है और उसके खिलाफ साहिबाबाद, मधुबन बापूधाम, मुरादनगर और नन्दग्राम में वाहन चोरी और अन्य मामलों में पहले से रिकॉर्ड दर्ज हैं। धर्मेन्द्र के खिलाफ नन्दग्राम में मारपीट और वाहन चोरी का मामला दर्ज है। फुरकान के खिलाफ भी नन्दग्राम में वाहन चोरी का मामला पंजीकृत है।
पुलिस ने बरामद ई-लोडर और अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच जारी है और चोरी किए गए अन्य वाहनों के बारे में भी विवरण प्राप्त करने की कोशिश की जा रही है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
