नोएडा: बैंक से लोन दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
नोएडा। शहर के थाना फेस- वन क्षेत्र स्थित सेक्टर छह में चल रहे एक अवैध कॉल सेंटर का शुक्रवार काे पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्ताें के पास से लैपटॉप, मोबाइल फोन, डेटाशीट आदि बरामद किया गया। ये लोग बैंक से लोन दिलवाने और रियल स्टेट में इन्वेस्टमेंट आदि के नाम पर ठगी करते थे।
थाना प्रभारी अमित कुमार मान ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने सेक्टर 6 के डी- ब्लॉक में स्थित एक कॉल सेंटर पर आज तड़के छापेमारी की। इस दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनके नाम मनीष, राकेश, शुभम, अर्जुन और शहजाद है। पुलिस काे उनके पास से लैपटॉप, मोबाइल फोन, डेटाशीट आदि बरामद किया गया है।
पूछताछ के दौरान अभियुक्ताें ने अपना जूर्म स्वीकारते हुए बताया कि यह लोग सीधे-साधे लोगों को अपने जाल में फंसाकर बैंक से लोन दिलवाने तथा रियल स्टेट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर उनसे ठगी करते हैं। इन लोगों ने सैकड़ों लोगों के साथ ठगी करने की बात स्वीकारी है। पुलिस ने अभियुक्ताें के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां