सस्ते आईफोन का लालच देकर ठगी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, गुरुग्राम पुलिस की बड़ी कार्रवाई

On

गुरुग्राम। सस्ते दामों में आई-फोन दिलाने के नाम पर ठगी करने के अंतरराष्ट्रीय गिरोह का गुरुग्राम पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। गिरोह के एक सदस्य को अपराध शाखा सेक्टर-43 की टीम ने गिरफ्तार किया है। वह अपने अन्य साथियों के साथ नेपाल व भारत के लोगों को सस्ते दामों में आई-फोन देने का झांसा देकर ठगी करता था। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी चोरी की वारदातों को भी अंजाम देता था।

अपराध शाखा सेक्टर-43 इंचार्ज निरीक्षक नरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में टीम ने सस्ते दामों में आई-फोन दिलाने के नाम पर ठगी करने और चोरी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के इस सदस्य को काबू किया। आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर विशेष रूप से विदेशी नागरिकों को निशाना बनाकर योजनाबद्ध तरीके से ठगी की वारदात को अंजाम देता था। इसी तरह की ठगी के मामले में 29 दिसंबर 2025 को नेपाल मूल के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस थाना सुशांत लोक, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि कुछ समय पहले नेपाल में उसकी (शिकायतकर्ता) मुलाकात भारत के रहने वाले दो अनजान युवकों से हुई थी, जिन्होंने स्वयं को प्रभावशाली बताते हुए इन्हें अमेरिका से आई-फोन मंगवाकर सस्ते दामों में उपलब्ध कराने का झांसा दिया और उसे अपने विश्वास में ले लिया। उन व्यक्तियों के कहे अनुसार वह दो लाख रुपये नगद लेकर नेपाल से भारत आई-फोन खरीदने के लिए आया।

अपराध शाखा सेक्टर-43 इंचार्ज निरीक्षक नरेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा एक आरोपी को दिल्ली से काबू किया गया। आरोपी की पहचान मोहम्मद गालिब रजा निवासी पहाडग़ंज दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह एक संगठित अंतरराष्ट्रीय ठग गिरोह का सक्रिय सदस्य है। वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर विशेष रूप से विदेशी नागरिकों को सस्ते इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का लालच देकर भारत बुलाकर ठगी व चोरी करने की वारदातों को अंजाम देता है। वह भारत सहित नेपाल में भी इस प्रकार की कई वारदातों को अंजाम देने में संलिप्त रहा है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया गया।

Views: 28

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

ईरान-इजरायल संघर्ष: 10वें दौर के हमले से दहला तेहरान, श्रीलंका तट पर डूबा ईरानी पोत; वैश्विक बाजारों में हड़कंप

वाशिंगटन/तेल अवीव। मध्य-पूर्व में चल रहा सैन्य संघर्ष अब पांचवें दिन में प्रवेश कर चुका है और इसकी आग अंतरराष्ट्रीय...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
ईरान-इजरायल संघर्ष: 10वें दौर के हमले से दहला तेहरान, श्रीलंका तट पर डूबा ईरानी पोत; वैश्विक बाजारों में हड़कंप

मेरठ पुलिस ने जिसे बताया था 'अर्चिता अरोड़ा', वह निकली तुर्कमेनिस्तान की 'मुहब्बत', चार भेज दिए थे हत्या में जेल, अब सवालों में है वर्दी !

मेरठ। मेरठ पुलिस के उस 'तेज-तर्रार' खुलासे की धज्जियां उड़ गई हैं, जिसमें उन्होंने मवाना मर्डर केस को महज 5...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मेरठ 
मेरठ पुलिस ने जिसे बताया था 'अर्चिता अरोड़ा', वह निकली तुर्कमेनिस्तान की 'मुहब्बत', चार भेज दिए थे हत्या में जेल, अब सवालों में है वर्दी !

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ आशुतोष महाराज ने खोला मोर्चा, 'गुप्त पत्नी' और संपत्तियों की जांच की उठाई मांग

प्रयागराज। धर्मनगरी प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने वाले आशुतोष महाराज ने होली...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ आशुतोष महाराज ने खोला मोर्चा, 'गुप्त पत्नी' और संपत्तियों की जांच की उठाई मांग

कानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: नशे के तस्करों से मिलीभगत पर दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित

कानपुर। शहर में अवैध नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के बीच कानपुर पुलिस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: नशे के तस्करों से मिलीभगत पर दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज से ट्रैफिक अलर्ट: काशी टोल से डासना के बीच बाधित रहेगा यातायात, रहें सावधान !

नई दिल्ली/मेरठ। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज से ट्रैफिक अलर्ट: काशी टोल से डासना के बीच बाधित रहेगा यातायात, रहें सावधान !

उत्तर प्रदेश

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश